SBI के नए ATM या Debit Card कार्ड के लिए ऐसे करें अप्लाई, कुछ ही दिनों में घर आ जाएगा नया कार्ड

भारत का सबसे बड़ा बैंक- भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में अब एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सेवा शुरू की है। एसबीआई ग्राहकों को अब नए एटीएम या डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • SBI ग्राहकों को नए ATM कार्ड के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं
  • घर बैठे कॉन्टैक्ट सेंटर पर कॉल करने से ही हो जाएगा काम
  • एसबीआई ने खुद शेयर किया नए कार्ड का ऐप्लिकेशन प्रोसेस

State Bank of India New ATM or Debit Card Application Process: डिजिटल हो रहे भारत में बैंक से जुड़ी कई सुविधाएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, लिहाजा ग्राहकों का ज्यादातर काम अब घर बैठे ही हो जाता है और उन्हें बैंक ब्रांच के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। इसी कड़ी में भारत का सबसे बड़ा बैंक- भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार नई डिजिटल टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। SBI के ग्राहक अब घर बैठे ही नए एटीएम कार्ड यानी डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एसबीआई ने नए डेबिट कार्ड का पूरा ऐप्लिकेशन प्रोसेस शेयर किया है।

SBI, State Bank of India, SBI Card, SBI ATM Card, Debit Card

SBI ग्राहकों को अब नए डेबिट कार्ड या एटीएम कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए बैंक जाने की कोई जरूरत नहीं है

नए डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई करने में लगता है मामूली समय

भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि ग्राहकों को नए डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई करने से पहले पुराने कार्ड को ब्लॉक कराना होगा। पुराना कार्ड ब्लॉक होने के बाद ही ग्राहक नए कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। नए डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SBI के कॉन्टैक्ट सेंटर में कॉल करना होगा। SBI के कॉन्टैक्ट सेंटर का नंबर 18001234 और 18002100 है। कॉन्टैक्ट सेंटर में कॉल करने के बाद आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

End of Feed