यूटिलिटी

Special FD Deadline: इन बैंको की FD में 30 सितंबर तक ही कर सकते हैं निवेश, जान लीजिए ब्याज दर

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 10, 2024, 05:03 PM IST

Special FD Deadline: म्यूचुअल फंड की बढ़ती लोकप्रियता से मुकाबला करने के लिए, बैंकों ने हाल के दिनों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में इजाफा किया है। बैंकों ने सीमित समय के निवेश के लिए कई एफडी स्कीम लॉन्च की थीं, जो इस महीने यानी 30 सितंबर को बंद हो जाएंगी।

Image

Bank FD Interest Rates

Photo : BCCL

Special FD Deadline: फिक्स्ड डिपॉजिट अभी भी लोगों के बीच लोकप्रिय है, जो लोग रिस्क नहीं लेना चाहते हैं वो इसमें निवेश करते हैं। म्यूचुअल फंड की बढ़ती लोकप्रियता से मुकाबला करने के लिए, बैंकों ने हाल के दिनों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में इजाफा किया है। बैंकों ने सीमित समय के निवेश के लिए कई एफडी स्कीम लॉन्च की थीं, जो इस महीने यानी 30 सितंबर को बंद हो जाएंगी। इनमें निवेश करने का आखिरी मौका 30 सितंबर 2024 तक ही है।

SBI एफडी स्कीम

अमृत कलश, वी केयर FD फरवरी 2023 में लॉन्च की गई थी। फिर इन्हें समय-समय पर आगे बढ़ाया गया। इस स्कीम में निवेश की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 है। बैंक इस स्कीम में निवेश करने वाले समान्य नागरिकों को 400 दिनों की डिपॉजिट पर 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। SBI वी केयर FD भी 30 सितंबर, 2024 को समाप्त हो जाएगी।

पंजाब एंड सिंध बैंक की एफडी

पंजाब एंड सिंध बैंक के पास निश्चित अवधि की तीन एफडी हैं, जो 30 सितंबर को समाप्त हो रही हैं। 222 दिनों की एफडी पर 6.30 फीसदी की दर से बैंक ब्याज ऑफर कर रहा है। 333 दिनों की एक एफडी पर बैंक 7.15 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है। 444 दिनों की एक एफडी पर बैंक 7.25 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। ये दरें सामान्य ग्राहकों के लिए हैं। वहीं, 60 साल की उम्र से ऊपर के लोगों को 50 बेसिसि प्वाइंट अधिक ब्याज के रूप में मिलेंगे।

आईडीबीआई बैंक की स्पेशल एफडी

आईडीबीआई बैंक की स्पेशल उत्सव एफडी में निवेश करने का आखिरी मौका इस महीने का आखिरी दिन है। उत्सव एफडी के तहत दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 7.05% और 60 साल से ऊपर वालों के लिए 7.55% हैं। उत्सव एफडी में 300 दिन, 375 दिन, 444 दिन और 700 दिन की निश्चित अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। 30 सितंबर 2024 तक आप इस एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article