जल्द बंद होने वाली है SBI की ये स्पेशल स्कीम, करनी है ज्यादा कमाई तो तुरंत करें निवेश

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस स्कीम में निवेश पर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी से अधिक का अतिरिक्त ब्याज दे रहा है। इस स्कीम में निवेश कर SBI की FD से 0.50 फीसदी अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं। SBI ने सीनियर सिटीजन के लिए वीकेयर निवेश योजना को कोविड के दौरान शुरू किया था।

देश के वरिष्ठ नागरिकों के निवेश के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वीकेयर स्कीम (SBI Wecare Scheme) चला रहा है। अगर आप सुरक्षित निवेश के लिए ऑप्शन की तलाश में हैं, तो इस स्कीम को चुन सकते हैं। सीनियर सिटीजन को SBI की ये स्कीम पांच साल के निवेश पर शानदार रिटर्न ऑफर कर रही है। जरूरी बात यह है कि इस स्कीम में 30 सितंबर 2023 तक ही निवेश किया जा सकता है। इसके बाद निवेश का ऑप्शन बंद हो जाएगा।

SBI FD, sbi senior citizens fd interest rate, SBI WeCare special FD, एसबीआई,

कितना मिल रहा है ब्याज?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस स्कीम में निवेश पर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है। इस स्कीम में निवेश कर SBI की FD से 0.50 फीसदी अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं। फिलहाल SBI की FD में निवेश पर 7.50 फीसदी की दर से अधिकतम ब्याज मिल रहा है। SBI की रेगुलर FD में सात दिन से लेकर 10 साल के निवेश पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी दर से ब्याज मिल रहा है।

End of Feed