SBI Special FD Scheme : तीन महीने और मिला 7.50 फीसदी ब्याज पाने का मौका, बैंक ने फिर बढ़ाई डेडलाइन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 3, 2023, 06:16 PM IST

SBI Special FD Scheme: भारतीय स्टेट बैंक ने एक बार फिर वरिष्ठ नागरिकों के लिए चल रही अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) स्कीम की डेट को आगे बढ़ा दी है। इस स्कीम में निवेश की लास्ट डेट को 3 महीने बढ़ा कर 30 जून 2023 कर दी गई है।

SBI Special FD Scheme: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बार फिर वरिष्ठ नागरिकों के लिए चल रही अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) स्कीम की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। इस स्कीम में निवेश की लास्ट डेट को 3 महीने बढ़ा कर 30 जून 2023 कर दिया गया है। बता दें कि एसबीआई की वीकेयर स्कीम 31 मार्च 2023 तक के लिए ही खुली थी, पर अब एसबीआई ने एक बार फिर से इसकी लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है।

SBI Special FD Scheme

स्कीम में निवेश की लास्ट डेट को 3 महीने बढ़ा कर 30 जून 2023 कर दिया गया है।

कब शुरू की थी ये स्कीम

एसबीआई ने अपनी 'वीकेयर' सीनियर सिटीजेन्स डिपॉजिट स्कीम को कोरोना काल में मई 2020 में शुरू किया था। शुरुआत में इसे केवल सितंबर 2020 तक के लिए ही पेश किया गया था। मगर उसके बाद से बैंक कई बार इस स्कीम में निवेश करने की डेडलाइन को आगे बढ़ा चुका है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार सामान्य नागरिकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 50 बेसिस पॉइंट्स (0.50 फीसदी) की जो अतिरिक्त ब्याज दर पेश की जाती है, उस पर एसबीआई वीकेयर स्कीम के तहत और अतिरिक्त 50 बेसिस पॉइंट्स की पेशकश की जाती है। यानी सामान्य नागरिकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को वीकेयर स्कीम के तहत पूरे 1 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है। इस तरह योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली ब्याज दर 5 वर्ष से 10 वर्ष तक की अवधि के लिए 7.50 फीसदी है।

End of Feed