यूटिलिटी

SBI Special FD Scheme : तीन महीने और मिला 7.50 फीसदी ब्याज पाने का मौका, बैंक ने फिर बढ़ाई डेडलाइन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 3, 2023, 06:16 PM IST

SBI Special FD Scheme: भारतीय स्टेट बैंक ने एक बार फिर वरिष्ठ नागरिकों के लिए चल रही अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) स्कीम की डेट को आगे बढ़ा दी है। इस स्कीम में निवेश की लास्ट डेट को 3 महीने बढ़ा कर 30 जून 2023 कर दी गई है।

Image

स्कीम में निवेश की लास्ट डेट को 3 महीने बढ़ा कर 30 जून 2023 कर दिया गया है।

Photo : iStock

SBI Special FD Scheme: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बार फिर वरिष्ठ नागरिकों के लिए चल रही अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) स्कीम की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। इस स्कीम में निवेश की लास्ट डेट को 3 महीने बढ़ा कर 30 जून 2023 कर दिया गया है। बता दें कि एसबीआई की वीकेयर स्कीम 31 मार्च 2023 तक के लिए ही खुली थी, पर अब एसबीआई ने एक बार फिर से इसकी लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है।

कब शुरू की थी ये स्कीम

एसबीआई ने अपनी 'वीकेयर' सीनियर सिटीजेन्स डिपॉजिट स्कीम को कोरोना काल में मई 2020 में शुरू किया था। शुरुआत में इसे केवल सितंबर 2020 तक के लिए ही पेश किया गया था। मगर उसके बाद से बैंक कई बार इस स्कीम में निवेश करने की डेडलाइन को आगे बढ़ा चुका है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार सामान्य नागरिकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 50 बेसिस पॉइंट्स (0.50 फीसदी) की जो अतिरिक्त ब्याज दर पेश की जाती है, उस पर एसबीआई वीकेयर स्कीम के तहत और अतिरिक्त 50 बेसिस पॉइंट्स की पेशकश की जाती है। यानी सामान्य नागरिकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को वीकेयर स्कीम के तहत पूरे 1 फीसदी अधिक ब्याज मिलता है। इस तरह योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली ब्याज दर 5 वर्ष से 10 वर्ष तक की अवधि के लिए 7.50 फीसदी है।

चेक करें बाकी अवधियों की ब्याज दरें

इस समय एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 45 दिन की एफडी पर 3.5 फीसदी, 46 दिन से 179 दिन पर 5 फीसदी, 180 दिन से 210 दिन पर 5.75 फीसदी और 211 दिन से 1 साल से कम पर 6.25 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वहीं 1 साल से 2 साल से कम पर वरिष्ठ नागरिक 7.3 फीसदी, 2 साल से 3 साल से कम पर 7.5 फीसदी और 3 साल से 5 साल से कम पर 7 फीसदी ब्याज दर हासिल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए हैं। अच्छी बात यह है कि एसबीआई बैंक के ग्राहक इस एफडी योजना के तहत लोन ले सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article