देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने वीकेयर स्कीम (SBI Wecare Scheme) स्कीम में निवेश करने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को 5 से 10 साल की अवधि की निवेश पर सबसे अधिक ब्याज मिलता है। SBI WeCare स्कीम में निवेश पर बैंक 7.50 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है। स्टेट बैंक ने इस स्कीम को 31 मार्च, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। सीनियर सिटीजन को SBI की ये स्कीम पांच साल के निवेश पर शानदार रिटर्न ऑफर कर रही है।
कितना मिल रहा ब्याज
SBI WeCare पर निवेशकों को 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस स्कीम में निवेश पर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है। इस स्कीम में निवेश कर SBI की FD से 0.50 फीसदी अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं। फिलहाल SBI की FD में निवेश पर 7.50 फीसदी की दर से अधिकतम ब्याज मिल रहा है। SBI की रेगुलर FD में सात दिन से लेकर 10 साल के निवेश पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी दर से ब्याज मिल रहा है।
इस स्कीम में केवल सीनियर सिटीजंस ही निवेश कर सकते हैं। निवेश के लिए दो अवधि के विकल्प दिए गए हैं। इसमें पांच साल और 10 साल तक के लिए निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसके आधार पर आप लोन भी ले सकते हैं।
सबसे अधिक रिटर्न देने वाला ऑप्शन
SBI ने सीनियर सिटीजन के लिए वीकेयर निवेश योजना को कोविड के दौरान शुरू किया था। इसे बुजुर्गों के पैसों को सुरक्षित रूप से निवेश के लिए शुरू किया गया था। यह स्कीम FD में सबसे अधिक रिटर्न देने वाला विकल्प है। बैंक निवेश के लिए अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की है। डेडलाइन को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं इसपर बैंक की तरफ से कोई नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किया गया है।
