Cheapest Home Loan: देश के ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता होम लोन, चेक कर लीजिए ब्याज दर

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 19, 2024, 01:41 PM IST

Cheapest Home Loan: होम लोन की अवधि लंबी होती है। इसलिए ब्याज दर में थोड़ा सा भी अंतर लंबे समय में आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। अगर आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने जा रहे हैं, तो सबसे पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर को चेक कर लें।

Cheapest Home Loan: मौजूदा समय में घर खरीदने के लिए लोग बैंक से होम लोन लेते हैं। अगर आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने जा रहे हैं, तो सबसे पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर चेक कर लें। क्योंकि होम लोन की अवधि लंबी होती है। इसलिए ब्याज दर में थोड़ा सा भी अंतर लंबे समय में आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। उदाहरण के लिए मान लीजिए एक बैंक 15 वर्षों के लिए 50 लाख रुपये का होम 9 फीसदी की दर पर दे रहा है। दूसरा बैंक 9.5 फीसदी की दर पर दे रहा है। इस तरह कैश का आउटफ्लो क्रमश: 96.71 लाख और 99.48 लाख रुपये का हो सकता है। यानी 2.77 लाख रुपये का अंतर ब्याज दर की वजह से आ सकता है।

Home Loan Interest Rate:

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक 8.75 फीसदी से 9.65 प्रतिशत की सीमा में विशेष ब्याज दरें प्रदान करता है। स्टैंडर्ड दर 9.40 फीसदी से 9.95 फीसदी के बीच है। होम लोन की सबसे सस्ती दर 8.75 फीसदी है और ये 9.95 प्रतिशत तक जाती है।

End of Feed