यूटिलिटी

SBI Special FD: SBI की स्पेशल FD स्कीम, मिल रहा जोरदार ब्याज, इतने दिनों के लिए करना होगा निवेश

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 29, 2024, 12:19 PM IST

SBI Amrit Kalash FD: कई बैंकों ने अगस्त के महीने में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में इजाफा किया है, कई ने नए स्पेशल एफडी स्कीम भी लॉन्च किए हैं। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लंबे समय से एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चला रहा है।

Image

एसबीआई स्पेशल एफडी स्कीम।

Photo : iStock

SBI Amrit Kalash FD: देश के बैंक इन दिनों लगातार फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश के लिए ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। कई बैंकों ने अगस्त के महीने में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में इजाफा किया है, कई ने नए स्पेशल एफडी स्कीम भी लॉन्च किए हैं। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लंबे समय से एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चला रहा है, जिसका नाम अमृत कलश योजना है। यह एफडी स्कीम सीमित अवधि के लिए है।

निवेश की डेडलाइन

इस एफडी स्कीम में आप 400 दिनों के लिए निवेश कर बढ़िया रिटर्न हासिल कर सकते हैं। SBI स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर जोरदार ब्याज ऑफर कर रहा है। इस स्कीम में आप 400 दिनों के लिए निवेश कर 7 फीसदी से अधिक का ब्याज हासिल कर सकते हैं। इस स्कीम में 30 सितंबर, 2024 तक निवेश कर सकते हैं।

400 दिनों के निवेश पर कितना ब्याज

SBI की अमृत कलश एफडी योजना में आप आसानी से निवेश कर सकते हैं। स्टेट बैंक इस स्कीम पर सात फीसदी से अधिक का ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक रेगुलर ग्राहकों को 7.1 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को निवेश पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इस स्कीम में निवेश करने वालों को मैच्येरिटी के बाद ब्याज का भुगतान टीडीएस को घटाकर खाते में जमा किया जाता है।

एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, समय से पहले निकासी के लिए ब्याज दर या तो जमा के समय लागू दर से 0.50% से 1% कम होगी, जो कि बैंक के पास जमा की अवधि पर आधारित होगी या अनुबंधित दर से 0.50% से 1% कम होगी, जो भी कम हो।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article