SBI ने बढ़ाई तगड़ा फायदा कराने वाली FD स्कीम की डेडलाइन, 31 दिसंबर तक दिया मौका

SBI Amrit Kalash Special FD Scheme: एसबीआई की अमृत कलश एफडी स्कीम की अवधि 400 दिनों की होती है। एसबीआई वेबसाइट के अनुसार इस एफडी में रेगुलर ग्राहकों को 7.1 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • SBI ने बढ़ाई अमृत कलश एफडी स्कीम की डेडलाइन
  • 31 दिसंबर तक दिया मौका
  • पहले 15 अगस्त थी डेडलाइन

SBI Amrit Kalash Special FD Scheme: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) स्कीम "अमृत कलश" (Amrit Kalash) की वैलिडिटी फिर से बढ़ा दी है। एसबीआई ने अमृत कलश स्कीम की डेडलाइन बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 कर दी है। पहले इस योजना में निवेश करने के लिए लास्ट डेट 15 अगस्त 2023 थी। आगे जानिए इस योजना की बाकी डिटेल।

कितना मिलता है ब्याज

एसबीआई की अमृत कलश एफडी स्कीम की अवधि 400 दिनों की होती है। एसबीआई वेबसाइट के अनुसार इस एफडी में रेगुलर ग्राहकों को 7.1 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जाती है।

End of Feed