यूटिलिटी

SBI के चेयरमैन दिनेश खारा बोले- चालू वित्त वर्ष में 14-15 फीसदी लोन में बढ़ोतरी की उम्मीद

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 17, 2024, 04:04 PM IST

SBI: उन्होंने कहा कि अतः 14-15 प्रतिश कर्ज में इजाफा, ऋण देने के लिए उपलब्ध अवसरों पर निर्भर करती है। हालांकि, कोई भी अनुमान लगाना बहुत कठिन है क्योंकि यह वृहद अर्थव्यवस्था पर भी निर्भर है। उन्होंने कहा कि अगर इसमें इजाफा होगा तो हमें इस गति से वृद्धि करने में खुशी होगी।

Image

SBI

Photo : BCCL

SBI: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा कि मौजूदा आर्थिक वृद्धि दर को देखते हुए चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 14-15 फीसदी कर्ज में बढ़ोतरी की उम्मीद है। खारा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि आम तौर पर हम इसे जीडीपी वृद्धि दर और महंगाई दर तथा उसके ऊपर दो से तीन फीसदी के योग के आधार पर देखते हैं। इससे हमें करीब 14 प्रतिशत या उसके आसपास का आंकड़ा मिलता है।

जमाराशि में इजाफा

उन्होंने कहा कि अतः 14-15 प्रतिश कर्ज में इजाफा, ऋण देने के लिए उपलब्ध अवसरों पर निर्भर करती है। यह हमारी जोखिम क्षमता को पूरा करती है। हमें इस गति से वृद्धि करने में खुशी होगी। उन्होंने कहा कि जहां तक जमाराशि का सवाल है, पिछले साल इसमें 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा, कि हमारे पास अतिरिक्त एसएलआर के मामले में कुछ गुंजाइश है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हमारे ऋण-से-जमा अनुपात को सहारा देने के लिए जमा दरें बढ़ाने का हम पर कोई दबाव नहीं है।

एनपीए

बैंक का अतिरिक्त वैधानिक तरलता अनुपात (SLR) साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से चार लाख करोड़ रुपये के बीच है। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां तक एनपीए का सवाल है हमें नेट और ग्रॉस दोनों के लिए नीचे की ओर जाना चाहिए।

हालांकि, कोई भी अनुमान लगाना बहुत कठिन है क्योंकि यह वृहद अर्थव्यवस्था पर भी निर्भर है। बैंक अपने बहीखाते को वृहद तनाव से बचाने की कोशिश कर रहा है, फिर भी एनपीए पर किसी भी तरह का गाइडेंस देना मुश्किल है।

(इनपुट-भाषा)

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article