यूटिलिटी

SBI Bank FD Interest Rates: SBI की इन दो FD पर सबसे ज्यादा ब्याज, जानें कितने दिन में डबल हो जाएगा पैसा

SBI Bank FD Interest Rates 2023 : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक (SBI) कई स्पेशल एफडी स्कीम चल रही हैं। इसमें से कुछ एफडी में निवेशकों को काफी अच्छा ब्याज मिल रहा है।

Image

एसबीआई की ओर से 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3 फीसदी से लेकर 7.1 फीसदी की ब्याज दे रही है।

Photo : iStock

SBI Bank FD Interest Rates 2023 : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक (SBI) कई स्पेशल एफडी स्कीम चल रही हैं। इसमें से कुछ एफडी में निवेशकों को काफी अच्छा ब्याज मिल रहा है। आज हम यहां आपको एसबीआई की सबसे लोकप्रिय एफडी स्कीम SBI We Care और SBI Amrit Kalash के बारे में बताने जा रहे हैं।

SBI We Care एफडी की ब्याज दर

एसबीआई वी केयर (SBI We Care) एफडी स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई है। इसमें कोई भी वरिष्ठ नागरिक 5 से 10 साल के लिए एफडी करा सकता है। एसबीआई की इस स्कीम का में 30 सितंबर, 2023 तक निवेश किया जा सकता है। मौजूदा समय पर SBI We Care एफडी पर 7.50 फीसदी की ब्याज दी जा रही है। यदि आप इसमें 1 लाख रूपये का निवेश 10 साल के लिए करेंगे तो आपका पैसा 7.50 फीसदी की दर से 10 साल में करीब 2 लाख रुपये हो जाएगा।

SBI Amrit Kalash एफडी पर ब्याज दर

एसबीआई की ओर से 400 दिनों की 'अमृत कलश' एफडी को फरवरी में शुरू किया गया था। इस एफडी पर सामान्य निवेशकों को 7.1 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस एफडी में निवेशक 31 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं। यदि आप इस स्कीम में 1 लाख रूपये का निवेश 10 साल के लिए करेंगे तो आपका पैसा 7.50 फीसदी की दर से 10 साल में 2,12,308 रुपये हो जाएगा।

SBI की एफडी पर ब्याज

  • 7 दिन से लेकर 45 दिन की एफडी पर - 3 फीसदी
  • 46 दिन से लेकर 179 दिन की एफडी पर -4.5 फीसदी
  • 180 दिन से लेकर 210 दिन की एफडी पर -5.25 फीसदी
  • 211 दिन से लेकर एक साल से कम की एफडी पर - 5.75 फीसदी
  • एक साल से लेकर दो साल से कम की एफडी पर - 6.8 फीसदी
  • दो साल से तीन साल से कम की एफडी पर -7.00 फीसदी
  • तीन साल से लेकर 10 साल की एफडी पर - 6.50 फीसदी
एसबीआई की ओर से 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3 फीसदी से लेकर 7.1 फीसदी की ब्याज दी जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक की अतिरिक्त ब्याज दी जा रही है।
TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article