सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) एक शानदार फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चला रही है। अगर आप इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस स्कीम चुन सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने की अवधि सीमित है। स्टेट बैंक की इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम का नाम अमृत कलश योजना (Amrit Kalash Yojana) है। अगर आप इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो 31 दिसंबर, 2023 तक मौका है। इस स्कीम में निवेश कर आप शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं।
कितने दिनों के लिए करना होगा निवेश
एसबीआई की अमृत कलश एफडी योजना में आप आसानी से निवेश कर सकते हैं। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक रेगुलर ग्राहकों को 7.1 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को निवेश पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। स्टेट बैंक इस स्कीम पर सात फीसदी से अधिक का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने इस स्कीम को पहली बार 15 फरवरी को लॉन्च किया था। इसके बाद निवेश की डेडलाइन को बैंक ने कई बार बढ़ाया।
काटा जाता है टीडीएस
इस स्कीम में निवेश करने वालों को मैच्येरिटी के बाद ब्याज का भुगतान टीडीएस को घटाकर खाते में जमा किया जाता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दो करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य ग्राहकों को 3 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को निवेश पर 3.50 फीसदी से 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।
सामान्य ब्याज दर
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम की अवधि पर सामान्य नागरिकों को 7 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 7.50 फीसदी का मैक्सिमम ब्याज मिलता है। अमृत कलश योजना में हर महीने, तिमाही या छमाही के आधार इंटरेस्ट लेने की सुविधा है। अगर आप एसबीआई की एफडी स्कीम पर लोन लेना चाहते हैं तो निवेशकों के लिए विकल्प उपलब्ध है. बैंक समय से पहले निकासी की सुविधा भी प्रदान करता है।
