SBI की ये तीन स्कीम दे रही हैं सबसे ज्यादा ब्याज, जानें आपके लिए कौन है बेस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 1, 2023, 03:21 PM IST

SBI New FD Scheme: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कई तरह की खास फिक्स डिपोजिट योजनाएं शुरू की हैं। जिसमें एसबीआई वी केयर, एसबीआई अमृत कलश और एसबीआई सर्वोत्तम शामिल हैं। इन स्कीम्स की ब्याज, अवधि जैसी अलग-अलग खसियतें हैं।

SBI New FD Scheme: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कई तरह की खास फिक्स डिपोजिट योजनाएं शुरू की हैं। जिसमें एसबीआई वी केयर, एसबीआई अमृत कलश और एसबीआई सर्वोत्तम शामिल हैं। इन स्कीम्स की ब्याज, अवधि जैसी अलग-अलग खसियतें हैं। ये नई योजनाएं एसबीआई द्वारा दी जाने वाली नियमित FD से अलग हैं। तो आज इन तीनों योजनाओं के बारे में विस्तार से समझते हैं।

SBI New FD Scheme

भारतीय स्टेट बैंक

एसबीआई अमृत कलश

भारतीय स्टेट बैंक ने सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उच्च ब्याज दरों की पेशकश करते हुए 400 दिनों की एक विशेष एफडी योजना लाई है। एसबीआई अमृत कलश को ऑनलाइन, योनो ऐप के जरिए या शाखा में जाकर खोला जा सकता है। यह योजना 14 अगस्त, 2023 तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगी। इस योजना के तहत दी जाने वाली ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.6% ब्याज दर और अन्य के लिए 7.1% है।

End of Feed