Digi Yatra App enrolment process: शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज और भारत पे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने DigiYatra एप को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 36 फ्लाइट चेक इन की है और इस एप के जरिए अपने अब 18-24 घंटे बचा लिए हैं। ऐसे में आज हम आपको इस एप के उपयोग के बारे में बता रहे हैं। इसके जरिए आप भी अपना समय बचा सकते हैं।
बता दें अगर आप दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी जैसे शहरों के एयरपोर्ट से सफर करते हैं तो आप बिना लंबी लाइन में लगे चेक-इन/बोर्डिंग की प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आप भारत सरकार की एप DigiYatra की मदद ले सकते हैं।
ऐसे करें खुद को रजिस्टर
- सबसे पहले डिजी यात्रा एप को प्ले स्टोर (एंड्रॉयड) या एप स्टोर (आईओएस) से डाउनलोड करें और अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें।
- डिजिलॉकर या ऑफलाइन आधार का इस्तेमाल करके अपने आइडेंटिटी प्रूफ को लिंक करें।
- संकेत मिलने पर एक सेल्फी तस्वीर लें और एप पर अपलोड करें।
- डिजीयात्रा एप (
Digi Yatra App ) पर अपना बोर्डिंग पास अपडेट करें औरDigi Yatra ID डिपार्चर एयरपोर्ट के साथ शेयर करें।
- डिजीयात्रा ई-गेट पर अपना बोर्डिंग पास स्कैन करें।
- कैमरे की ओर देखें और अपना चेहरा देखें।
- आपको टर्मिनल के अंदर प्रवेश करने के लिए ई-गेट खुल जाएगा।
Digi Yatra एक विकेंद्रीकृत मोबाइल वॉलेट बेस्ड आइडेंटिटी प्लेटफॉर्म है, जो कॉस्ट इफेक्टिव भी है और प्राइवेसी और डाटा प्रोटेक्शन से जुड़े मुद्दों का भी ख्याल रखता है।
