यूटिलिटी

Putri Vivah Anudan Yojana 2023: बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये देती है योगी सरकार, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 10, 2023, 12:48 PM IST

Putri Vivah Anudan Yojana 2023: यूपी सरकार की पुत्री विवाह अनुदान योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए 51,000 की धनराशि सरकार द्वारा दी जाती है।

Image

Putri Vivah Anudan Yojana 2023: बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये देती है योगी सरकार, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Putri Vivah Anudan Yojana 2023: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत लाभार्थी श्रमिकों के हितों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रखी हैं। इन लोगों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और रोजगार तक की चिंता के लिए सरकार की योजनाएं संचालित हैं। श्रमिकों की विवाह योग्य पुत्रियों के विवाह संस्कार के लिए भी सरकार आर्थिक सहायता देती है। इस योजना का नाम है पुत्री विवाह अनुदान योजना।

क्या है पुत्री विवाह अनुदान योजना

पुत्री विवाह अनुदान योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए 51,000 की धनराशि सरकार द्वारा दी जाती है। वहीं अंतर जातीय विवाह हेतु पर 55,000/- (पचपन हजार रूपये मात्र) की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है। सामूहिक विवाह की स्थिति में न्यूनतम 11 जोड़ों के विवाह एक साथ एक स्थल पर आयोजित होने की दशा में 5,000 प्रति जोड़े की दर से आयोजन में होने वाले व्यय का भुगतान बोर्ड करता है।

पुत्री विवाह अनुदान योजना की पात्रता

पुत्री विवाह अनुदान योजना में सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक (महिला एवं पुरूष) श्रमिक पात्र हैं। हालांकि निर्माण श्रमिक का न्यूनतम 03 वर्ष तक नियमित सदस्य होना अनिवार्य है। इसी के साथ बोर्ड द्वारा तय नियमित अंशदान जमा होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

पंजीकृत निर्माण श्रमिक का पहचान प्रमाण पत्र की फोटो प्रति।

पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र की प्रमाणित फोटो प्रति।

पुत्री यदि गोद ली गई है, तो उससे सम्बंधित यथा प्रमाणित अभिलेख।

पुत्री एवं होने वाले पति का आयु प्रमाण पत्र कि उन्होंने क्रमशः 18 वर्श एवं 21 वर्श की आयु (विवाह के नियत तिथि को) पूर्ण कर लिया है।

परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति/स्कूल लीविंग सार्टिफिकेट/जन्म प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति।

उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना 2023 कैसे करे आवेदन?

यदि आप उत्तर प्रदेश पुत्री विवाह अनुदान योजना 2023 के लिए पात्र है तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://shadianudan.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article