RuPay ने शुरू किया धांसू ऑफर, कार्ड होल्डर्स को हर ट्रांजैक्शन पर मिलेगा 40% का कैशबैक

RuPay JCB Credit Debit Card Offers: रुपे अपने कार्ड यूजर्स के लिए एक बार फिर शानदार ऑफर्स लेकर आया है। हालांकि, इस बार ये ऑफर खास उन यूजर्स के लिए हैं जो विदेश आते-जाते रहते हैं। रुपे के इस ऑफर के तहत यूजर्स को सभी ट्रांजैक्शन पर 40 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।

RuPay JCB Credit Debit Card Offers: रुपे अपने कार्ड यूजर्स के लिए एक बार फिर शानदार ऑफर्स लेकर आया है। हालांकि, इस बार ये ऑफर खास उन यूजर्स के लिए हैं जो विदेश आते-जाते रहते हैं। रुपे के इस ऑफर के तहत यूजर्स को सभी ट्रांजैक्शन पर 40 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। रुपे ने जेसीबी के साथ मिलकर ये ऑफर की शुरुआत की है, जिसका नाम The Great Summer Bonanza ऑफर रखा गया है। RuPay द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस ऑफर का फायदा कुछ चुनिंदा देशों में ही उठाया जा सकता है।

rupay, rupay credit card, rupay debit card, rupay jcb card

कैशबैक का फायदा उठाने के लिए मिनिमम ट्रांजैक्शन की कोई लिमिट नहीं है

ऑफर का फायदा उठाने के लिए होना चाहिए ये वाला कार्ड

कंपनी के मुताबिक जिन यूजर्स के पास RuPay JCB ग्लोबल कार्ड है। बताते चलें कि ये ऑफर डेबिट और क्रेडिट कार्ड दोनों पर लागू है, ऐसे यूजर्स को यूएई, थाईलैंड, मलेशिया और स्पेन में रिटेल आउटलेट्स पर कार्ड से पेमेंट करने पर हर बार 40 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। हालांकि, एक ट्रांजैक्शन पर आपको ज्यादा से ज्यादा 3000 रुपये का ही कैशबैक मिलेगा। रुपे के मुताबिक ये ऑफर 15 मई से 15 अगस्त तक चलेगा। 15 अगस्त के बाद आप इस ऑफर का फायदा नहीं उठा पाएंगे।

End of Feed