यूटिलिटी

Rules Change From 1 December: महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, सिम कार्ड और HDFC के क्रेडिट कार्ड नियमों में भी आज से बदलाव

Rules Change From 1 December: एक दिसंबर 2023 से बैंकिंग से लेकर टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। साथ ही रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें भी आज से बदल गई हैं। पेंशनर्स के लिए भी एक अहम काम करने का आखिरी दिन 30 नवंबर था।

Image

lpg price, Rule Change From Today,

Photo : iStock

Rules Change From December: आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही आर्थिक मोर्चे पर कई बदलाव होने जा रहे हैं। एक दिसंबर 2023 से बैंकिंग से लेकर टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। साथ ही रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें भी आज से बदल गई हैं। पेंशनर्स के लिए भी एक अहम काम करने का आखिरी दिन 30 नवंबर थाा। तो चलिए जान लेते हैं कि एक दिसंबर से ऐसे कौन-कौन से बदलाव हो रहे हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे।

रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

घरेलू पेट्रोलियम कंपनियों ने एक दिसंबर को कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। 19 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1796.50 रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

SIM कार्ड के लिए नए नियम

केंद्र सरकार ने सिम कार्ड खरीदने और बेचने के नियमों में बदलाव कर दिया है। ये नए नियम 1 दिसंबर 2023 से पूरे देश में लागू करने का फैसला किया गया था। इन नए नियमों के लागू होने के बाद एक आईडी पर लिमिटेड सिम ही खरीद पाएंगे। नए नियमों के तहत सिम कार्ड विक्रेताओं को रजिस्टर्ड करने और सिस्टम में शामिल होने से पहले KYC की प्रक्रिया पूरा करना होगा।

HDFC Bank के कार्ड पर नियम

HDFC Bank ने अपने Regalia क्रेडिट कार्ड के कुछ नियमों में बदलाव किया है। ये नियम कार्ड के लाउंज इस्तेमाल को लेकर है। अब कोई भी Regalia क्रेडिट कार्ड खर्च के आधार पर ही लाउंज एक्सेस कर पाएगा। हालांकि उसके लिए क्रेडिट कार्ड यूजर्स को एक कैलेंडर तिमाही (जनवरी-मार्च, अप्रैल-जून, जुलाई-सितंबर, अक्टूबर-दिसंबर) में 1 लाख रुपये या अधिक खर्च करना होगा। यानी, किसी तिमाही में एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन करके ही लाउंज का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कस्टमर को स्मार्ट बाय पे और लाउंज बेनेफिट पेज पर जाकर लाउंज वाउचर का क्लेम लेना होगा। तभी वह इसका फायदा उठा पाएंगे। बैंक ने कहा कि जब कस्टमर खर्च के नियम को पूरा करेंगे, तभी वह कार्ड पर लाउंज एक्सेस को ले सकेंगे। एक तिमाही में 2 बार ही लाउंज बेनेफिट उठा पाएंगे। लाउंज एक्सेस के समय 2 रुपये ट्रांजेक्शन फीस ली जाएगी। मास्टरकार्ड ग्राहकों के कार्ड से 25 रुपये काट लिए जाएंगे लेकिन ये बाद में रिवर्स हो जाएगा।

जीवन प्रमाणपत्र न देने पर पेंशन बंद

केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारियों को नवंबर खत्म होने से पहले अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना जरूरी है। ऐसा न करने पर अगली पेंशन आनी बंद हो जाएगी। इसके लिए 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को एक अक्तूबर से 30 नवंबर तक और 60 साल से ज्यादा और 80 साल से कम के लोगों को एक नवंबर से 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।

निष्क्रिय यूपीआई आईडी बंद होंगी

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने पेमेंट ऐप्स से उन यूपीआई आईडी और नंबरों को निष्क्रिय करने के लिए कहा है जो एक वर्ष से अधिक समय से सक्रिय नहीं हैं। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को यह कार्य 31 दिसंबर तक लागू करना होगा।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article