Retirement Scheme: 50 हजार की मासिक पेंशन दिलाएगी 200 रुपये की यह स्कीम, जानें कैसे करना है निवेश

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 14, 2023, 12:45 PM IST

Retirement Scheme Investment: कई नौकरियों में पेंशन की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है, ऐसे में हम आपको एक स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिसमें रोज 200 रुपये अगर आप इन्वेस्ट करते हैं तो योजना की अवधि पूरी होने के बाद आप को हर महीने 50 हजार रुपये मिलेंगे।

Retirement Scheme Investment: कई नौकरियों में पेंशन की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। इसकी वजह से लोगों को अपने भविष्य की चिंता होना स्वाभाविक है। पेंशन आपको बुजुर्ग होने पर आर्थिक रूप से मजबूती देती है। ऐसे में हम आपको एक स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिसमें रोज 200 रुपये अगर आप इन्वेस्ट करते हैं तो योजना की अवधि पूरी होने के बाद आप को हर महीने 50 हजार रुपये मिलेंगे। युवाओं के लिए यह बहुत शानदार निवेश स्कीम है। कम उम्र में इसे खुलवाने के कई फायदे हैं।

Retirement Scheme: 50 हजार की मासिक पेंशन दिलाएगी 200 रुपये की यह स्कीम, जानें कैसे करना है निवेश

क्या है राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम

नौकरी पेशा लोगों के लिए सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम (NPS) नाम की स्कीम संचालित की है जिसमें आप निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में long-term के लिए पैसा जमा करना होता है। इस योजना के तहत के आप 200 रुपये रोज के हिसाब से हर महीने 6000 रुपये डालते हैं तो 60 साल के बाद आपको 50,000 रुपये प्रतिमाह प्राप्त होते हैं। आप जितनी अधिक उम्र में इस योजना को ओपन करेंगे, आपको उतनी अधिक राशि इसमें जमा करनी होगी।

End of Feed