यूटिलिटी

Bank FD Rates: इन बैंकों ने शुरू की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट, जानिए कितना मिलेगा ब्याज

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 19, 2024, 02:27 PM IST

Bank Fixed Deposits Rates: फेडरल बैंक ने स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम शुरू की है। आरबीएल बैंक ने भारत के योद्धाओं की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करने के लिए एक विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट योजना - 'विजय फिक्स्ड डिपॉजिट' की शुरुआत की है।

Image

एफडी की ब्याज दरें

Photo : BCCL

Bank Fixed Deposits Rates: अगस्त 2024 में कई बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। आरबीएल बैंक और फेडरल बैंक सहित कुछ बैंकों ने उच्च ब्याज दरों के साथ स्पेशल सीमित अवधि की एफडी योजनाएं शुरू की हैं। आइए जानते हैं कि आरबीएल बैंक और फेडरल बैंक अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर कितनी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।

फेडरल बैंक

फेडरल बैंक ने स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम शुरू की है। यह स्कीम वरिष्ठ नागरिकों को 8.05 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करती है। समय से पहले निकासी से लेकर कॉलेबल डिपॉजिट और हाई रिटर्न के लिए डिपॉजिट प्लस योजना चुनने का ऑप्शन बैंक के पास उपलब्ध हैं।

फेडरल बैंक आम नागरिकों को 400 दिन, 777 दिन और 50 महीने की अवधि की डिपॉजिट राशि पर क्रमश: 7.5 फीसदी, 7.55 फीसदी, 7.55 फीसदी ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज ऑफर करता है।

आरबीएल बैंक

आरबीएल बैंक ने भारत के योद्धाओं की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करने के लिए एक विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट योजना - 'विजय फिक्स्ड डिपॉजिट' शुरू की है। यह एक सीमित अवधि की एफडी योजना है और इसे सैन्य कर्मियों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है। बैंक सुपर सीनियर सिटीजन को 8.85 प्रतिशत प्रति वर्ष, वरिष्ठ नागरिकों को 8.60 प्रतिशत और नियमित फिक्स्ड डिपॉजिट योजना चुनने वाले लोगों को 8.1 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है।
Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article