ATM Cash Withdrawal: 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर RBI का बड़ा फैसला, जनता को मिलेगी सीधी राहत

ATM Cash Withdrawal: आरबीआई ने लेटेस्ट नोटिफिकेशन में कहा है कि 30 सितंबर 2025 तक सभी एटीएम में से 75 प्रतिशत एटीएम कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट निकलने चाहिए। बैंक और एटीएम ऑपरेटर को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके एटीएम में नियमित रूप से ₹100 और ₹200 के नोट उपलब्ध हों।

ATM Cash Withdrawal: यदि आप ATM से कैश निकालकर इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए राहत दे सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 100 रुपये और 200 रुपये की कीमत के नोटों की एटीएम से निकासी को लेकर एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। आरबीआई ने कहा है कि जनता की सुविधा और इन अक्सर इस्तेमाल होने वाले नोटों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, यह निर्णय लिया गया है कि सभी बैंक और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर (WLAO) यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके एटीएम नियमित रूप से 100 रुपये और 200 रुपये के नोट निकालें।

क्या है आरबीआई का नोटिफिकेशन?

  • बैंक और एटीएम ऑपरेटर को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके एटीएम में नियमित रूप से ₹100 और ₹200 के नोट उपलब्ध हों।
  • यह निर्णय चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
  • इससे आम जनता को छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की उपलब्धता में सुधार होगा।
  • यह कदम लोगों को रोजमर्रा के लेन-देन में मदद करेगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां छोटे नोटों की जरूरत ज्यादा होती है।

End of Feed