RBI Cheque Clearance: अब फटाफट क्लीयर होगा चेक, दिन नहीं कुछ घंटों में आ जाएगा पैसा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 8, 2024, 12:01 PM IST

RBI Cheque Clearance: मैजूदा समय में चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) दो वर्किंग डे की क्लीयर सायकिल के साथ चेक को प्रोसस करता है। आरबीआई के गवर्नर ने आगे कहा कि इस उपाय का उद्देश्य ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना है। लगातार नौवीं बार पॉलिसी रेट रेपो में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

RBI Cheque Clearance: बैंकों में अब चेक जल्दी क्लीयर होगा। इसको लेकर रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़ा ऐलान किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई वाली मॉनिटरी पॉलिसी समिति (MPC) ने चेक के निपटान का काम कुछ घंटों में पूरा करने के लिए कई उपाय का प्रस्ताव किया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने MPC की बैठक के बाद नतीजों के ऐलान के दौरान यह बात कही है।

RBI Cheques Clearance:

अब फटाफट क्लीयर होगा चेक

रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि चेक को कुछ ही घंटों में स्कैन किया जाएगा, प्रजेंट किया जाएगा और पास किया जाएगा। यह काम बिजनेस हावर दौरान निरंतर आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चेक क्लीयर करने की सायकिल मौजूदा टी+1 दिनों से घटकर कुछ घंटों का रह जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।

End of Feed