अब बिना पासवर्ड के करिए 500 रुपये तक डिजिटल पेमेंट, RBI ने UPI Lite की लिमिट बढ़ाई

RBI Allows Upto 500 Rs Transactions Through UPI Lite Without Password: आरबीआई ने छोटे मूल्य के डिजिटल भुगतान के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) और यूपीआई लाइट सहित ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से एक बार में 200 रुपये भेजने की सीमा को बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है।

RBI Allows Upto 500 Rs Transactions Through UPI Lite Without Password:अब यूपीआई से 500 रुपये तक के लेन-देन के लिए आपको पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आरबीआई ने यूपीआई लाइट के जरिए बिना पासवर्ड के ट्रांजैक्शन की लिमिट को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने का ऐलान किया है। हालांकि इसके तहत यूपीआई लाइट से 2000 रुपये की लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरबीआई के इस ऐलान के बाद जल्द ही बैंक और पेमेंट एग्रीगेटर नई सुविधा शुरू कर सकते हैं। यह सुविधा स्मार्टफोन और फीचर फोन आधारित यूपीआई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

UPI LITE RBI

आरबीआई ने बदला नियम

बिना इंटरनेट के भी होगा पेमेंट

End of Feed