Amrit Udyaan Online Booking: इस दिन से खुल रहे हैं अमृत उद्यान के गेट, rashtrapatisachivalaya.gov.in पर ऐसे करें टिकट बुक

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Jan 29, 2023, 09:44 PM IST

Amrit Udyaan Ticket Booking Process: अमृत उद्यान को आम लोगों के लिए 12 फरवरी 2023 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके गेट रोजाना सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक खोला जाएगा। यहां पर जानिए कैसे और कहां पर करें अमृत उद्यान के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमृत उद्यान को 12 फरवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
  • अमृत उद्यान रोजाना सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक खोला जाएगा।
  • पर्यटक इसके लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग भी कर सकते हैं।

Amrit Udyaan Ticket Booking Process: राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन अब अमृत उद्यान हो गया है। शनिवार को भारत सरकार ने ये फैसला लिया। इसके एक दिन बाद यानी रविवार को आम लोगों के लिए इसके गेट खोलने की तारीख का ऐलान कर दिया है। अमृत उद्यान के गेट 12 फरवरी 2023 से आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। ये 16 मार्च 2023 को बंद हो जाएंगे। पर्यटक इसके लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग भी कर सकते हैं। आप सिर्फ पांच मिनट में अपना मुगल गार्डन का टिकट बुक कर पाएंगे।

Rashtrapati-Bhavan

Rashtrapati Bhavan

अमृत उद्यान रोजाना सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक खोला जाएगा। इसकी टिकट बुकिंग के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://rashtrapatisachivalaya.gov.in/rbtour/ पर विजिट करें। इसके बाद आपको यात्रा के तीन सर्किट के ऑप्शन मिलेंगे। आपको अमृत उद्यान गार्डन विजिट (उद्यानोत्सव के दौरान) का चयन करना होगा। उसके बाद आपको जरूरी डिटेल जैसे नाम, यात्रा की तारीख आदि भरना होगा। फिर अपना फोटो आईडी सबमिट कर खुद को रजिस्टर्ड करना होगा।

End of Feed