Amrit Udyaan Ticket Booking Process: राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन अब अमृत उद्यान हो गया है। शनिवार को भारत सरकार ने ये फैसला लिया। इसके एक दिन बाद यानी रविवार को आम लोगों के लिए इसके गेट खोलने की तारीख का ऐलान कर दिया है। अमृत उद्यान के गेट 12 फरवरी 2023 से आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। ये 16 मार्च 2023 को बंद हो जाएंगे। पर्यटक इसके लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग भी कर सकते हैं। आप सिर्फ पांच मिनट में अपना मुगल गार्डन का टिकट बुक कर पाएंगे।
अमृत उद्यान रोजाना सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक खोला जाएगा। इसकी टिकट बुकिंग के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://rashtrapatisachivalaya.gov.in/rbtour/ पर विजिट करें। इसके बाद आपको यात्रा के तीन सर्किट के ऑप्शन मिलेंगे। आपको अमृत उद्यान गार्डन विजिट (उद्यानोत्सव के दौरान) का चयन करना होगा। उसके बाद आपको जरूरी डिटेल जैसे नाम, यात्रा की तारीख आदि भरना होगा। फिर अपना फोटो आईडी सबमिट कर खुद को रजिस्टर्ड करना होगा।
रजिस्ट्रेशन प्रकिया के तहत आपसे कोई शुल्क नहीं मांगा जाएगा।
ध्यान रखें ये बात
आपको बता दें कि आप उसी दिन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं। आप जिस दिन अमृत उद्यान विजिट करने का प्लान कर रहे हैं उससे कम से कम एक दिन पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको बता दें कि पानी की बोतलें, ब्रीफकेस, हैंडबैग, लेडीज पर्स, कैमरा, रेडियो, ट्रांजिस्टर, बॉक्स, छाता, हथियार और गोला-बारूद और खाने-पीने का सामान अंदर ले जाना मना है। अमृत उद्यान सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आम जनता एंट्री कर सकता है। आप अपना मोबाइल अंदर ले सकते हैं।
1920-1930 के दशक में एडवर्ड लुटिंयस ने वायसराय एस्टेट के हिस्से के रूप में इसे तैयार किया था। आजादी के बाद देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने आम जनता के लिए खोला था।
