Dry Day: 22 जनवरी को इन राज्यों में ड्राई डे, बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Dry Day on 22 January: पूरा देश 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अयोध्या के अलावा देशभर में इस दिन को खास बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। दुकानों पर ही नहीं बल्कि पब, रेस्तरां और महंगे क्लबों में भी शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है।

Dry Day on 22 January: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समारोह भव्य होने वाला है। इस दिन मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की मूर्तियां रखी जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की दिग्गज शख्सियतें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगी। पूरा देश 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अयोध्या के अलावा देशभर में इस दिन को खास बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाने के लिए दीये जलाने का आग्रह किया है। 22 जनवरी को देश के कुछ राज्यों में ड्राई डे घोषित किया गया है।

Dry Day on 22 January

छत्तीसगढ़

22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। छत्तीसगढ़ 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित करने वाला पहला राज्य है। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय यह फैसला लिया है। इसका मतलब न केवल खुदरा दुकानों पर बल्कि पब, रेस्तरां और महंगे क्लबों में भी शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में राइस मिलर्स एसोसिएशन ने समारोह के लिए 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल अयोध्या भेजा है।

End of Feed