सड़क हादसे में बचाई किसी की जान तो मिलेंगे 25000 रुपए, सरकार खुद देगी इनाम

RS 25000 reward for saving lives: सड़क पर होने वाले हादसों में अक्सर लोग कानूनी कार्यवाही के डर से मदद करने से कतराते हैं लेकिन अब मदद करने वाले व्यक्ति को डरने या संकोच करने की जरूरत नहीं है। सरकार की 'राह-वीर योजना' (Rah-Veer Yojana) के तहत, अगर आप किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने में कामयाब होते हैं, आपको सम्मानित किया जाएगा।

RS 25000 reward for saving lives: सड़क दुर्घटना के मामलों में अक्सर देखा जाता है कि लोग घायल व्यक्ति की मदद करने में संकोच करते हैं। लोग मदद करने आगे आना तो चाहते हैं लेकिन पुलिस और कानूनी चिंताओं के कारण ऐसा कर नहीं पाते। लेकिन क्या आप जानते हैं राह-वीर योजना के तहत अगर आप सड़क हादसे में किसी की जान बचाने के लिए आगे आते हैं तो आपको सरकार न केवल सम्मानित करेगी बल्कि इसके लिए आपको 25000 रुपए का रिवॉर्ड भी दिया जाएगा। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी खास बातें-

Rah-Veer

कौन कहलाता है राहवीर (Photo: X handle/@@MORTHIndia)

कौन कहलाता है राहवीर

सड़क दुर्घटना को लेकर जो लोग साहस दिखाते हुए किसी घायल अजनबी को उठाकर उसे निकटतम अस्पताल ले जाते हैं, उन्हें राह-वीर कहा जाता है। इस योजना के तहत, जो भी व्यक्ति दुर्घटना पीड़ित को गोल्डन आवर के भीतर चिकित्सा सहायता दिलाने में मदद करता है, उसे 25,000 रुपए का पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया जाता है। सरकार का कहना है कि बहादुरी के ऐसे कार्यों को दोहराने पर साल में पांच बार तक यह सम्मान प्राप्त किया जा सकता है।

End of Feed