PNB Alert: ऐसे अकाउंट को बंद कर देगा पंजाब नेशनल बैंक, इस लिस्ट में आपका खाता तो नहीं

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 17, 2024, 02:40 PM IST

PNB Alert: ऐसे खाते भी बंद किए जाएंगे, जिनमें जीरो शेष राशि है। बैंक ने इस संबंध में 6 मई 2023 को ट्विटर पर नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें कहा गया था कि नोटिफिकेशन पब्लिश होने के एक महीने के बाद ऐसे खाते बंद कर दिए जाएंगे।

PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक लगातार ऐसे ग्राहकों को अलर्ट कर रहा है, जिन्होंने पिछले तीन साल से अपने खाते से कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं किया है। बैंक ने कहा कि ऐसे अकाउंट जल्द ही बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही ऐसे खाते भी बंद किए जाएंगे, जिनमें जीरो शेष राशि है। बैंक ने इस संबंध में 6 मई 2023 को ट्विटर पर नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें कहा गया था कि नोटिफिकेशन पब्लिश होने के एक महीने के बाद ऐसे खाते बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि, बैंक ने ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए डेडलाइन को बढ़ाकर 30 जून 2024 कर दिया है।

Punjab National Bank

एक जुलाई से बंद हो जाएंगे अकाउंट

बैंक ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने तीन साल से अपने खाते से कोई भी लेन-देन नहीं किया है, वो अपने खाते को 30 जून से पहले एक्टिव कर लें। ऐसे खाते एक जुलाई 2024 से बिना किसी अगली सूचना के बंद कर दिए जाएंगे। खाते को एक्टिव रखने के लिए 30 जून तक ग्राहकों को संबंधित ब्रॉन्च में केवाईसी दस्तावेज जमा करना होगा। बैंक के मुताबिक, इस तरह के खाते का दुरुपयोग न हो इसके लिए यह कदम उठाया जाएगा। किसी भी तरह के जोखिम से बचने के लिए बैंक ने ऐसे खातों को बंद करने का फैसला किया है।

End of Feed