यूटिलिटी

Bank RD Rates: SBI और HDFC बैंक ने रिकरिंग डॉपॉजिट के ब्याज दर में किया बदलाव, जानें कहां मिल रहा सबसे अधिक रिटर्न

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 17, 2024, 03:09 PM IST

Bank RD Rates: रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में निवेश कर आप अपने लिए मोटा फंड जमा कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी और यस बैंक में से कौन सबसे अधिक ब्याज रिकरिंग डिपॉजिट में निवेश की रकम पर दे रहा है। देख लीजिए ब्याज दर।

Image

(image source: Times Now Digital)

Bank RD Rates: देश के कई बैंकों ने अपनी रिकरिंग डिपॉजिट और फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में निवेश कर आप अपने लिए मोटा फंड जमा कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी और यस बैंक में से कौन सबसे अधिक ब्याज रिकरिंग डिपॉजिट में निवेश की रकम पर दे रहा है। आइए जान लेते हैं।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक ने 27 महीने और 36 महीने की अवधि की रिकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। इसके तहत सामान्य नागरिकों को 7.15 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक 39 महीने, 48 महीने और 60 महीने की अवधि की डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 7.20 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.70 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

यस बैंक

यस बैंक 6 महीने से लेकर 5 साल तक की अवधि की डिपॉजिट पर 6.10 फीसदी से लेकर 8 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक देर से भुगतान करने पर 1 फीसदी का जुर्माना लगाएगा। नई दरें 30 मई, 2024 से प्रभावी हैं।

आईसीआईसीआई बैंक

आईसीआईसीआई बैंक सामान्य नागरिकों को 6 महीने से लेकर 10 साल तक की अवधि की RD पर 4.75 फीसदी से 7.20 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को बैंक 5.25 फीसदी से 7.75 फीसदी के बीच ब्याज ऑफर करता है। ये दरें 17 फरवरी, 2024 से प्रभावी हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

SBI एक साल से लेकर 10 साल तक की अवधि की आरडी पर 6.80 फीसदी से 7 फीसदी तक की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक

पीएनबी 4.50 फीसदी से 7.25 फीसदी तक की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। इसकी अवधि 6 महीने से लेकर 120 महीने तक एक महीने के मल्टीपल में होती है। अगर आप अपनी पेंडिंग किस्तें मैच्योरिटी तिथि से पहले जमा करते हैं, तो आपको हर महीने 100 रुपये पर 1.00 रुपये का जुर्माना देना होगा।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article