यूटिलिटी

PNB Alert: ऐसे अकाउंट को बंद कर देगा पंजाब नेशनल बैंक, इस लिस्ट में आपका खाता तो नहीं

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 17, 2024, 02:40 PM IST

PNB Alert: ऐसे खाते भी बंद किए जाएंगे, जिनमें जीरो शेष राशि है। बैंक ने इस संबंध में 6 मई 2023 को ट्विटर पर नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें कहा गया था कि नोटिफिकेशन पब्लिश होने के एक महीने के बाद ऐसे खाते बंद कर दिए जाएंगे।

Image

Punjab National Bank

Photo : iStock

PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक लगातार ऐसे ग्राहकों को अलर्ट कर रहा है, जिन्होंने पिछले तीन साल से अपने खाते से कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं किया है। बैंक ने कहा कि ऐसे अकाउंट जल्द ही बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही ऐसे खाते भी बंद किए जाएंगे, जिनमें जीरो शेष राशि है। बैंक ने इस संबंध में 6 मई 2023 को ट्विटर पर नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें कहा गया था कि नोटिफिकेशन पब्लिश होने के एक महीने के बाद ऐसे खाते बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि, बैंक ने ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए डेडलाइन को बढ़ाकर 30 जून 2024 कर दिया है।

एक जुलाई से बंद हो जाएंगे अकाउंट

बैंक ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने तीन साल से अपने खाते से कोई भी लेन-देन नहीं किया है, वो अपने खाते को 30 जून से पहले एक्टिव कर लें। ऐसे खाते एक जुलाई 2024 से बिना किसी अगली सूचना के बंद कर दिए जाएंगे। खाते को एक्टिव रखने के लिए 30 जून तक ग्राहकों को संबंधित ब्रॉन्च में केवाईसी दस्तावेज जमा करना होगा। बैंक के मुताबिक, इस तरह के खाते का दुरुपयोग न हो इसके लिए यह कदम उठाया जाएगा। किसी भी तरह के जोखिम से बचने के लिए बैंक ने ऐसे खातों को बंद करने का फैसला किया है।

ऐसे खातों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

डीमैट खाते से जुड़े अकाउंट, 25 वर्ष से कम उम्र के ग्राहकों के खाते, नाबालिग खाते, सुकन्या समृद्धि, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , पीएमएसबीवाई, एपीवाई, डीबीटी के लिए खोले गए खाते बंद नहीं होंगे। इसके अलावा कोर्ट, आयकर विभाग या किसी अन्य वैधानिक प्राधिकरण के आदेश पर फ्रीज किए गए खाते भी इसके तहत बंद नहीं किए जाएंगे।

संबंधित ब्रॉन्च से संपर्क कर सकते हैं ग्राहक

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से कहा गया है कि अगर कोई ग्राहक इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी चाहता है, तो वो अपने ब्रॉन्च से संपर्क कर सकता है। बैंक के अनुसार, बंद हो जाने के बाद ऐसे अकाउंट को तब तक एक्टिव नहीं किया जाएगा, जब तक संबंधित ब्रांच में अकाउंट होल्डर अपने खाते की केवाईसी से जुड़ी सभी प्रक्रिया को पूरी नहीं कर लेता।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article