यूटिलिटी

Petrol Diesel: पंजाब सरकार ने लोगों को दिया झटका, अब इतना महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 5, 2024, 02:00 PM IST

Petrol Diesel: पंजाब की सरकार ने आम लोगों को महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका दिया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि राजस्व अर्जित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Image

पेट्रोल पर 61 पैसे वैट बढ़ाया गया है।

Photo : iStock

Petrol Diesel: पंजाब की सरकार ने आम लोगों को महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका दिया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। पेट्रोल पर 61 पैसे और डीजल पर 92 पैसे प्रति लीटर की दर से वैट बढ़ाया गया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि राजस्व अर्जित करने के लिए यह फैसला लिया गया है, ताकि पंजाब के लोगों तक मुफ्त सुविधाएं आसानी से पहुंचाई जा सकें।

पेट्रोल-डीजल के रेट

आज हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला किया। पंजाब में गुरुवार की सुबह अमृतसर में पेट्रोल की कीमत 96.82 प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 97.43 रुपये हो जाएगी। इसी तरह डीजल की कीमत आज सुबह 87.11 रुपये प्रति लीटर था, जो बढ़कर 88.03 रुपये हो जाएगा।

हर सुबह तय होती है कीमत

हर दिन सुबह 6 बजे तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करती हैं। ओएमसी वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव के अनुसार, कीमतों को समायोजित करती हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उपभोक्ताओं को हमेशा नई ईंधन लागतों के बारे में जानकारी मिलती रहे।

पेट्रोल और डीजल पर केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह के टैक्स लगाती हैं। ये टैक्स अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं, जिससे पेट्रोल और डीजल की अंतिम कीमतों पर खासा असर पड़ता है। पेट्रोल और डीजल की अंतिम कीमत कच्चे तेल को इन ईंधनों में रिफाइन करने में होने वाले खर्च से भी प्रभावित होती है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article