अब प्राइवेट बैंक में भी खुलेगा महिला सम्मान बचत खाता, ज्यादा ब्याज पाने का अच्छा मौका

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 29, 2023, 05:01 PM IST

Mahila Samman Saving Certificate:केंद्र सरकार ने 2023-24 के बजट में छोटी-बचत स्कीम महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (एमएसएससी) को लांच करने का ऐलान किया था। यह वन टाइम जमा स्कीम है जिसमें 7.5 फीसदी के दर से ब्याज मिलता है। ब्याज हर तिमाही में क्रेडिट किया जा सकता है।

Mahila Samman Saving Certificate:सरकार ने महिला सम्मान बचत पत्र का दायरा बढ़ा दिया है। अब सरकारी बैंकों के लिए 4 प्राइवटे बैंक भी महिला सम्मान बचत पत्र के तहत खाता खोल सकेंगे। इसके तहत ICICI बैंक, एक्सिस बैंक,HDFC और IDBI बैंक भी महिला सम्मान बचत पत्र के खाते खोलेंगे। पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना के बाद महिला सम्मान बचत पत्र जैसी छोटी बचत योजना को प्राइवेट बैंक में खोलने की अनुमति दी गई है। सरकारी बैंकों की तरह प्राइवेट बैंक भी ऑनलाइन मोड और कोर बैंकिंग सर्विस की सेवाएं देने वाली ब्रांच से ऑपरेट कर सकते हैं। साथ गैर कोर बैंकिंग ब्रांच में मैन्युअल खाते को ऑपरेट किया जा सकता है। महिला सम्मान बचत पत्र के तहत खाता खुलवाने पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिलता है।

mahila samman

महिलाओं के लिए ज्यादा ब्याज पाना हुआ आसान

खास महिलाओं के लिए है स्कीम

केंद्र सरकार ने 2023-24 के बजट में छोटी-बचत स्कीम महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (एमएसएससी) को लांच करने का ऐलान किया था। यह वन टाइम जमा स्कीम है जिसमें 7.5 फीसदी के दर से ब्याज मिलता है। ब्याज हर तिमाही में क्रेडिट किया जाता है तथा इसका भुगतान मैच्योरिटी पर जब आप अकाउंट बंद करते हैं, तब किया जाएगा। इस स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 2 वर्ष की है। स्कीम में में निवेश केवल महिला या लड़की के नाम पर किया जा सकता है। अवयस्क के मामले में, निवेश उसके गार्जियन द्वारा किया जा सकता है।

End of Feed