पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का बढ़ा है ब्याज, जानें अब कितने रुपये के निवेश पर होगा बंपर फायदा

सरकार ने सिर्फ पोस्ट ऑफिस (Post Office) की रेकरिंग डिपॉजिट ( RD) स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा किया है। अगर आप पोस्ट ऑपिस में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो पांच साल की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम को चुन सकते हैं। सरकार ने इस स्कीम में निवेश की राशि पर मिलने वाली ब्याज दर को 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया है।

केंद्र सरकार (Central Government) ने अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए ज्यादातर स्मॉल सेविंग्स (Small Saving Schemes) की स्कीमों की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकार ने सिर्फ पोस्ट ऑफिस (Post Office) की रेकरिंग डिपॉजिट ( RD) स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा किया है। अगर आप पोस्ट ऑपिस में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो पांच साल की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम को चुन सकते हैं। सरकार ने इस स्कीम में निवेश की राशि पर मिलने वाली ब्याज दर को 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया है। नई ब्याज दर एक अक्टूबर से लागू हो गई है।

post office rd, Saving Schemes, Saving, Small Savings, पोस्ट ऑफिस,

2000 रुपये के निवेश पर कितना रिटर्न

सरकार ने पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद हर महीने में इस स्कीम में 2000, 3000, या फिर 5000 रुपये निवेश करने वाले को कितना रिटर्न मिलेगा। अगर आप पांच साल के लिए हर महीने रेकरिंग डिपॉजिट 2000 रुपये निवेश करते हैं, तो एक साल 24,000 और पांच साल में 1,20,000 रुपये जमा करेंगे। ऐसे में अगर नई ब्याज दर 6.7 फीसदी के हिसाब से देखें, तो आपको पांच साल में ब्याज के रूप में 22,732 रुपये मिलेंगे।

End of Feed