Post Office Saving Schemes: पैसे बचाना एक कला है और यह कला हर किसी को नहीं आती है। अक्सर जब बात पैसे बचाने की होती है तो हमारे दिमाग में या तो फिक्स्ड डिपॉजिट योजना में इन्वेस्ट करने का विचार आता है या फिर हम बैंक अकाउंट में पैसे बचाने के बारे में विचार करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा बेहतर सेविंग्स विकल्प भी मौजूद हैं और इनमें से पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्ट करने का विकल्प है। आज हम आपके लिए पोस्ट ऑफिस की ऐसी दो योजनाओं की जानकारी लेकर आये हैं जिनमें इन्वेस्ट करके आप 8% जितना इंटरेस्ट रेट प्राप्त कर सकते हैं। आइये बिना देरी किये इन योजनाओं के बारे में जानते हैं।
पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्ट कर पायें 8% जितना रिटर्न
पोस्ट ऑफिस राष्ट्रीय सेविंग्स सर्टिफिकेट
पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्ट करने से आपको अपने पैसे पर प्राप्त होने वाले रिटर्न और उसकी सुरक्षा के लिए सरकार की गारंटी प्राप्त होती है। पोस्ट ऑफिस राष्ट्रीय सेविंग्स सर्टिफिकेट योजना में आप 1000 रुपए के साथ इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इस योजना में आपको प्रतिवर्ष 7.7% का रिटर्न प्राप्त होता है और आप इस योजना में जितनी चाहे रकम इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस योजना में आम लोगों के साथ-साथ नाबालिग भी इन्वेस्ट कर सकते हैं और योजना के तहत कि गई इन्वेस्टमेंट पर टैक्स से छूट भी मिलती है।यह भी पढ़ें: घर में कभी भी इस जगह पर नहीं रखें इन्वर्टर, वरना लग सकती है आग, जानें रख-रखाव का बेस्ट तरीका
