PM Shram Yogi Mandhan Yojana: केंद्र सरकार विभिन्न तबके के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। देश भर में मौजूद असंगठित मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत में ऐसे लोगों की संख्या बहुत अधिक है जिनकी मौजूदा कमाई के आधार पर उनका भविष्य तय होता है। ऐसे लोगों के लिए सरकार ने 2019 में प्रधानमंत्री श्रम योगी मनधन योजना शुरू की थी। इस योजना के माध्यम से मजदूरों को हर महीने पेंशन दी जाती है। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि इस योजना का लाभ किन मजदूरों को मिलेगा और इस योजना के लिए आवेदन कैसे करना है।
अब मजदूरों को भी मिलेगी पेंशन, सरकार ने की इस बड़ी योजना की घोषणा
मिलेगी 3000 तक की पेंशन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मनधन योजना का लाभ प्रमुख रूप से देश में मौजूद असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को मिलता है। इस योजना के माध्यम से मजदूरों को हर महीने 3000 रुपये तक की पेंशन दी जाती है। मजदूरों को हर महीने इस योजना के लिए अंशदान जमा करना होता है। जितना अंशदान मजदूरों द्वारा किया जाता है उतना ही योगदान सरकार भी करती है।
किन लोगों को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री श्रम योगी मनधन योजना का लाभ मुख्य रूप से दुकानदारों, रिक्शा चालकों, मोची, दर्जी, धोबी और नाई जैसे व्यवसाय में काम कर रहे लोगों को मिलेगा। आपको बता दें कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। इस योजना में कम से कम 20 साल अंशदान जमा करना होता है। जमा करवाए गए निवेश के आधार पर लोगों को 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने पेंशन दी जाती है।
कैसे करें आवेदन?
प्रधानमंत्री श्रम योगी मनधन योजना में आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSS) जाना होगा। कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर ही इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए लोगों को आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट की पासबुक या चेकबुक जैसे आवश्यक डाक्यूमेंट्स को लेकर जाना होगा। आवेदन सफतलापूर्वक हो जाने के बाद आपको श्रम योगी कार्ड जारी किया जाएगा। ध्यान रहे, हर महीने आपके बैंक अकाउंट से योजना के लिए तय रकम की कटौती की जाएगी।
