Bima Sakhi Yojana: PM मोदी कल लॉन्च करेंगे ‘बीमा सखी योजना’, इससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपनी हरियाणा यात्रा के दौरान 'बीमा सखी योजना' को लॉन्च करेंगे। इस योजना के जरिए सरकार की कोशिश महिलाओं के सशक्त बनाना और वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाना है। योजना के तहत वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को पहले तीन वर्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण और वजीफा दिया जाएगा।

Bima Sakhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपनी हरियाणा यात्रा के दौरान 'बीमा सखी योजना' को लॉन्च करेंगे। इस योजना के जरिए सरकार की कोशिश महिलाओं के सशक्त बनाना और वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जारी बयान में बताया गया, "यह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की एक पहल है। इस योजना को पानीपत में लॉन्च किया जाएगा। 'बीमा सखी योजना' के जरिए 10वीं पास कर चुकी 18 से 70 वर्ष की आयु की महिलाओं के सशक्तीकरण को बल मिलेगा।"

Bima Sakhi Yojana

PM मोदी कल लॉन्च करेंगे ‘बीमा सखी योजना’, इससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा

योजना का उद्देश्य

बयान में आगे कहा गया कि इस योजना के तहत वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को पहले तीन वर्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण और वजीफा दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं और स्नातक बीमा सखियों को एलआईसी में विकास अधिकारी की भूमिका में काम करने का भी अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी भावी बीमा सखियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखेंगे।

End of Feed