बैंक डूबने पर मिलने वाले इंश्योरेंस में हो सकती बढ़ोत्तरी, मोदी सरकार कर रही ये प्लानिंग

फिलहाल बैंक में जमा रकम पर 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस दिया जाता है। अगर बैंक में जमा आपकी रकम 5 लाख से कम है तो आपको उतने पैसे और अधिकतम 5 लाख रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में उन ग्राहकों काफी नुकसान होता है जिन्होंने बैंक अकाउंट में 5 लाख से ज्यादा रकम जमा की थी। भारत सरकार फिलहाल बैंक में जमा पैसों पर मिलने वाले इन्श्योरेंस में बढ़ोत्तरी करने के बारे में विचार कर रही है।

Bank Deposit Insurance Limit: हाल ही में महाराष्ट्र स्थित ‘न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक’ से जुड़ा एक घोटाल सामने आया है। बैंक के डूबने के बाद से ही इससे जुड़े लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक डूबने पर उसमें जमा रकम पर सरकार द्वारा इंश्योरेंस की रकम प्रदान की जाती है। अब खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सरकार जल्द ही बैंक में जमा रकम पर मिलने वाली इंश्योरेंस की रकम में बढ़ोत्तरी करने के बारे में विचार कर रही है।

Bank Deposit Insurance Limit

बैंक डूबने पर अब मिलेगा ज्यादा पैसा

बैंक डूबा तो मिलेंगे ज्यादा पैसे

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार फिलहाल बैंक में जमा पैसों पर मिलने वाले इन्श्योरेंस में बढ़ोत्तरी करने के बारे में विचार कर रही है। फिलहाल बैंक में जमा रकम पर 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस दिया जाता है। अगर बैंक में जमा आपकी रकम 5 लाख से कम है तो आपको उतने पैसे और अधिकतम 5 लाख रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में उन ग्राहकों काफी नुकसान होता है जिन्होंने बैंक अकाउंट में 5 लाख से ज्यादा रकम जमा की थी। अब सरकार इसे बदलने का प्रयास कर रही है।

End of Feed