यूटिलिटी

PM kisan Yojana: बिना इस कागज के नहीं मिलेगी अगली किस्त, तुरंत ऐसे करें अप्लाई

PM kisan Yojana: केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना में पारदर्शिता लाने और फर्जी लाभार्थियों को रोकने के लिए किसान ID को अनिवार्य कर दिया है। यह नया नियम देश के 14 राज्यों में लागू हो चुका है और जल्द ही इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। किसान ID के जरिए सरकार हर किसान का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करेगी, जिसमें उसकी जमीन, फसल और व्यक्तिगत जानकारी शामिल होगी।

Image

अगर किसान ID नहीं बनवाई गई, तो पीएम किसान योजना की अगली किस्त आपके खाते में नहीं आएगी। (Photo-istock)

Photo : iStock

PM Kisan Yojana 2025: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अभी हाल ही में किसानों के खातों में 2000 रुपये की 20वीं किस्त जारी की गई है। इसके बाद किसानों को 3 महीने में अगली यानी 21वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन अब सरकार ने एक नया नियम लागू कर दिया है, जिसके तहत बिना किसान ID के अगली किस्त जारी नहीं होगी। अगर आपने यह आईडी अभी तक नहीं बनवाई है, तो जल्द प्रक्रिया पूरी करें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है।

नए नियम से जुड़े बदलाव

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना में पारदर्शिता लाने और फर्जी लाभार्थियों को रोकने के लिए किसान ID को अनिवार्य कर दिया है। यह नया नियम देश के 14 राज्यों में लागू हो चुका है और जल्द ही इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

क्यों जरूरी है किसान ID

किसान ID के जरिए सरकार हर किसान का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करेगी, जिसमें उसकी जमीन, फसल और व्यक्तिगत जानकारी शामिल होगी। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और केवल असली किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।

किन किसानों को होगा फायदा

यह आईडी मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए फायदेमंद होगी, जो खेती से बमुश्किल अपनी जरूरतें पूरी करते हैं। इससे उन्हें योजना का लाभ समय पर और बिना किसी रुकावट के मिलेगा।

न बनवाने पर होगा नुकसान

अगर किसान ID नहीं बनवाई गई, तो पीएम किसान योजना की अगली किस्त आपके खाते में नहीं आएगी। ऐसे में अगर आप लाभार्थी हैं और अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो तुरंत आवेदन करना जरूरी है।

कैसे करें किसान ID के लिए अप्लाई

किसान खुद से भी किसान ID के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए PM Kisan पोर्टल पर सेल्फ-रजिस्ट्रेशन का विकल्प है। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या स्थानीय कृषि कार्यालय में भी आवेदन किया जा सकता है।

कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे

किसान ID बनवाने के लिए आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक अकाउंट डिटेल्स और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। इनकी जांच के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा किया जाएगा और किसान ID जारी हो जाएगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article