PM Kisan की 20वीं किस्त जारी, पैसा मिला या नहीं, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस, जानें आसान ऑनलाइन तरीके

PM Kisan Yojana 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की 20वीं किस्त की राशि आज लाभार्थियों के खातों में जमा कर दी गई है। अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आधार कार्ड या मोबाइल नंबर की मदद से pmkisan.gov.in पर अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। पैसा आया या नहीं।

PM Kisan Yojana 20th Installment : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9.7 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त आज 2 अगस्त को वाराणसी में जारी की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की 20 किस्त की राशि के लाभार्थियों की लिस्ट आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जारी की गई है। लाभार्थी के बैंक खातों में 2,000 रुपये आ गए होंगे। पैसा आया या नहीं आप अपने आधार कार्ड या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके आसानी से ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana 20th Installment

आधार व मोबाइल से पीएम किसान स्टेटस चेक करें और तुरंत पाएं अपने खाते में राशि! (तस्वीर-istock)

PM किसान योजना की 20वीं किस्त का स्टेटस चेक करें आसान ऑनलाइन तरीके से! (तस्वीर-istock)

पीएम किसान स्टेटस चेक: आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से कैसे चेक करें?

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर "Beneficiary Status" टैब पर टैप करें
  • आधार संख्या, खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से कोई एक विकल्प चुनें।
  • विकल्प चुनने के बाद, 'डेटा प्राप्त करें' पर टैप करें।
  • लाभार्थी डेटा देख सकते हैं और जांच सकते हैं कि उनका नाम मौजूद है या नहीं।

End of Feed