यूटिलिटी

जारी हो गई PM Kisan की 15वीं किस्त, आपके खाते में नहीं आया पैसा, तो यहां करें शिकायत

PM Kisan: देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार पीएम किसान योजना चला रही है। इसके जरिए किसानों को साल में 6000 रुपये की राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में जारी की जाती है। अगर आप इस स्कीम के लाभार्थि और किस्त का पैसा अभी तक नहीं मिला है,तो आप शिकायत कर सकते हैं।

Image

pm kisan, पीएम किसान योजना,

Photo : iStock

PM Kisan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 15 नवंबर को किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की 15वीं किस्त जारी कर दी। झारखंड के खूंटी में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने किसान सम्मान योजना की 15वीं किस्त के तहत देश के आठ करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की। देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार पीएम किसान योजना चला रही है। इसके जरिए किसानों को साल में 6000 रुपये की राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में जारी की जाती है। अगर आप इस स्कीम के लाभार्थि और आपको इस किस्त का पैसा अभी तक नहीं मिला है, तो इसको लेकर आप शिकायत कर सकते हैं।

सबसे पहले चेक करें ये डिटेल्स

अगर 15वीं किस्त की रकम आपके खाते में नहीं आई है, तो आपको सबसे पहले बेनेफिशियरी लिस्ट में पहले अपना नाम चेक करना चाहिए। साथ ही इस बात की भी जांच करें कि स्कीम के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स आपने जाम किए हैं या नहीं। बैंक अकाउंट डीटेल्स, आधार नंबर वगैरह जैसी जानकारियां आपको चेक कर लेनी चाहिए। अगर इनमें थोड़ी सी भी गड़बड़ी होती है, तो आपकी किस्त का पैसा अटक सकता है। पीएम किसान योजना के तहत लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन डालना होता है और ई-केवीआईसी कराना होता है। किसानों का अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।

यहां दर्ज करा सकते हैं शिकायत

अगर आपकी पीएम किसान योजना से संबंधित कोई शिकायत है तो आप ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क करें। इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर भी हैं। इनमें 155261, 1800115526 और 011-23381092 शामिल हैं। यहां आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कृषि मंत्रालय के अनुसार, अगर किसी किसान के बैंक अकाउंट में किसान सम्मान निधि स्कीम का पैसा नहीं पहुंचा है, तो इसका समाधान कराया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन नंबर

अगर किसी किसान को उसका रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं याद है तो वो पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर इसे प्राप्त कर सकता है। वेबसाइट पर आपको नो योर रजिस्ट्रेशन नंबर पर क्लिक करना होगा। किसानों को अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर डालना होगा और फिर कैप्चा कोड भरकर क्लिक करना होगाष इसके बाद स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर दिख जाएगा।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article