यूटिलिटी

PM Kisan: पीएम किसान की 18वीं किस्त से पहले बदला ये बड़ा नियम, अब पैसा मिलना होगा आसान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना (PM Kisan) विश्व की सबसे बड़ी DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत साल भर में किसानों को 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल किसान खाद, बीज और खेती से संबंधित अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। हाल ही में पीएम किसान के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया गया है और 12 करोड़ किसानों के लिए नियम में हुआ यह बदलाव बहुत ही जरूरी है।

Image

पीएम किसान की 18वीं किस्त से पहले बदला ये बड़ा नियम, अब पैसा मिलना होगा आसान

Photo : iStock

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना (PM Kisan) के नियमों में एक बहुत ही जरूरी बदलाव किया गया है। ज्यादातर किसानों के मन में PM Kisan की 18वीं किस्त को लेकर सवाल हैं। लेकिन इससे पहले कि PM Kisan की 18वीं किस्त आये, इससे पहले योजना के नियमों में सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। अब PM किसान योजना के लाभार्थी PM Kisan पोर्टल या फिर मोबाइल ऐप से अपना मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। आपको बता दें कि PM Kisan, दुनिया की सबसे बड़ी DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजनाओं में से एक है और अभी तक 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में PM किसान की किस्त पहुंच चुकी है।

कब आएगी 18वीं किस्त?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद 18 जून 2024 को PM Kisan की 17 वीं किस्त जारी कर दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार PM Kisan की 18वीं किस्त को अगस्त से नवंबर के बीच जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी अपना मोबाइल नंबर बदला है तो यह बहुत ही जरूरी है कि आप जल्द से जल्द नया नंबर PM Kisan योजना की वेबसाइट या ऐप से अपडेट कर लें। आइये आपको बताते हैं आप अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

ऐसे अपडेट करें मोबाइल नंबर

इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप बेहद आसानी से मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां फार्मर कॉर्नर में जाकर अपडेट यॉर मोबाइल नंबर का विकल्प नजर आएगा, इस पर क्लिक करें।

स्टेप 2: नए पेज पर अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद आपके सामने कंसेंट आएगा जिसे स्वीकार करने के बाद आपके आधार नंबर से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।

स्टेप 4: इस OTP को सामने मौजूद बॉक्स में दर्ज करें जिसके बाद आपकी सारी जानकारी आपके सामने आ जायेगी। स्क्रॉल करके सबसे नीचे आएं। यहां आपको एक खाली बॉक्स दिखेगा। इसमें मोबाइल नंबर दर्ज करके गेट OTP (Get OTP) के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 5: OTP दर्ज करने के बाद इसे वेरीफाई किया जाएगा और इसके बाद आपका नंबर अपडेट हो जाएगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article