यूटिलिटी

PM Kisan: एक कॉल पर मिलेगी पीएम किसान योजना की हर जानकारी, समस्या के समाधान के लिए घुमाएं ये नंबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 04:15 PM IST

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 1 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को 6000 रुपए की सहायता साल भर में की जाती है। इस योजना की हर जानकारी एक नंबर घुमाने पर मिल जाएगी।

Image

PM Kisan: एक कॉल पर मिलेगी पीएम किसान योजना की हर जानकारी, समस्या के समाधान के लिए घुमाएं ये नंबर

PM Kisan Helpline: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार द्वार किसानों के उत्थान के लिए चलाई जाने वाली योजना है। इसके अंतर्गत 1 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को 6000 रुपए की सहायता साल भर में की जाती है। इस योजना के तहत 2 हजार रुपए की किस्त साल में 3 बार सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जा रही है। इस योजना का लाभ देश भर के लाखों किसानों को मिल रहा है, तो वहीं कुछ लोग इस योजना का फायदा गलत तरीके से भी ले रहे हैं।

यदि अब आप किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको ई-केवाईसी अनिवार्य है। बिना ई-केवाईसी कराए आप योजना की अगली किस्त नहीं ले पाएंगे। ई-केवाईसी कराने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

ई-केवाईसी की प्रक्रिया आप अपने नजदीकी CSC (जन-सेवा केन्द्र) से पूरी करा सकते हैं। योजना से संबंधित सभी तरह की जानकारियों के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए टोल-फ्री नंबर पर भी बात कर सकते हैं। अक्तूबर 2022 में योजना की 12वीं किस्त वितरित की गई उसके बाद अभी लोग अपनी 13 वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

छांटे जा रहे हैं नाम—

सरकार इस योजना से सभी कुपात्रों को हटाकर पात्र लोगों को योजना का लाभ देने की पूरी तैयारी कर रही है जिसके लिए सरकार भूमि अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन करा रही है। सत्यापन के बाद योजना से बड़ी संख्या में लोगों के बाहर होने की संभावना है।

12वीं किस्त के दौरान कराए गए सत्यापन से अकेले उत्तर प्रदेश राज्य में 21 लाख से अधिक लोगों के नाम काटे गए। इस योजना के तहत जिन लोगों ने भी गलत ढंग से पैसा लिया है उन्हें नोटिस भेजकर राशि को वापस करने को कहा गया है पैसा वापस ना करने की स्थिति में ऐसे लोगों के लिए सजा का भी प्रावधान है।

योजना से जुड़ी जानकारी के लिए यहां करें संपर्क—

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए आप pmkisan-ict@gov.in पर ई-मेल कर सकते हैं।

अधिक जानकारी पाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन 1800115526(Toll Free) पर कॉल कर योजना से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article