यूटिलिटी

PM Kisan 18th Installment: कब आएगी पीएम किसान की अगली किस्त, जान लीजिए क्या है अपडेट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 11, 2024, 12:22 PM IST

PM Kisan 18th Installment: सरकार किसानों को साल में 6000 रुपये की राशि प्रदान करती है और यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में उनके खाते में पहुंचती है। अब तक इस स्कीम के जरिए सरकार ने 17वीं किस्त जारी की है। किसान अब 18वीं किस्त के इंतजार में है।

Image

कब आएगी पीएम किसान की 18वीं किस्त?

Photo : iStock

PM Kisan 18th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के जरिए सरकार देश के किसानों को आर्थिक रूप से मदद करती है। सरकार किसानों को साल में 6000 रुपये की राशि प्रदान करती है और यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में उनके खाते में पहुंचती है। अब तक इस स्कीम के जरिए सरकार ने 17वीं किस्त जारी की है। किसान अब 18वीं किस्त के इंतजार में है। अगर पीएम किसान योजना में शामिल किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करावाया है, तो इस काम को पूरा करा लें, वरना उन्हें 18वीं किस्त का पैसा नहीं मिल सकेगा।

ओटीपी आधारित ईकेवाईसी

ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से किसान संपर्क कर सकते हैं। अगर पीएम किसान की किश्त का पैसा आपको नहीं मिलता है, तो आप pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

कब आएगी 18वीं किस्त

केंद्र सरकार ने पीएम किसान की 17वीं किस्त जून में जारी की थी। इसके जरिए 9.3 करोड़ किसानों को लाभ मिला और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए गए थे। जून के हिसाब से देखें तो अक्टूबर में 4 महीने का समय बीत जाएगा। ऐसे में पीएम किसान की 18वीं किस्त अक्टूबर में आ सकती है। पीएम किसान का लाभ लेने के लिए जरूरी है भूमि रिकॉर्ड के तहत किसानों का जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट हो।

इन चार चीजों को रखें खास ध्यान

  • भूमि रिकॉर्ड के तहत किसानों का जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट हो।
  • पीएम किसान पोर्टल पर किसान का ई-केवाईसी होना जरूरी।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी।
  • आपका बैंक खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से लिंक होना जरूरी।
Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article