PM Awas Yojana: दिवाली से पहले शहरी गरीबों को तोहफा, सरकार ने 14 राज्यों में 1.41 लाख नए घर बनाने की दी मंजूरी

PM Awas Yojana: केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)-शहरी 2.0 के तहत शहरी गरीबों को पक्का और सम्मानजनक घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहल के तहत 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1.41 लाख नए आवासों को मंजूरी दी गई है, जिससे योजना की पहुंच और प्रभाव बढ़ेगा।

PMAY Urban 2.0 : केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)-शहरी 2.0 के तहत शहरी गरीबों को पक्का और सम्मानजनक घर उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में मंत्रालय द्वारा आयोजित केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (CSMC) की बैठक में देशभर के 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए 1.41 लाख अतिरिक्त आवास इकाइयों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक इस स्वीकृति के साथ अब पीएमएवाई-शहरी 2.0 के तहत मंजूर कुल आवास इकाइयों की संख्या 10 लाख से अधिक हो गई है। इस निर्णय की घोषणा आवास एवं शहरी मामलों के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद की गई।

PM Awas Yojana, affordable housing, urban development

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 ने पकड़ी रफ्तार (तस्वीर-X)

14 राज्यों को मिलेगा लाभ

इस निर्णय से जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सीधा लाभ मिलेगा उनमें असम, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, मेघालय, हरियाणा, ओडिशा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। इन क्षेत्रों में शहरी गरीबों की बढ़ती आवास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह स्वीकृति दी गई है।

End of Feed