यूटिलिटी

Gold Investment: दिवाली पर कर रहे हैं गोल्ड खरीदने की प्लानिंग, ज्वेलरी के अलावा ये हैं इन्वेस्टमेंट के अन्य तरीके

साल का सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली जल्द ही आने वाला है और इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो चुकी हैं। बहुत से दिवाली पर गोल्ड की ज्वेलरी लेने के बारे में विचार कर रहे होंगे, अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आइये आपको बताते हैं कि आप गोल्ड की ज्वेलरी लेने के अलावा और किन तरीकों से इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं।

Image

दिवाली पर कर रहे हैं गोल्ड खरीदने की प्लानिंग, ज्वेलरी के अलावा ये हैं इन्वेस्टमेंट के अन्य तरीके

Photo : Times Now Digital

Gold Investment: भारत में गोल्ड लोगों के लिए सिर्फ इन्वेस्टमेंट टूल नहीं है। यह हमारी परंपराओं और भावनाओं से भी बेहद करीबी रूप से जुड़ा हुआ है। बच्च के जन्म से लेकर शादी तक, हर परंपरा और रीति-रिवाज में किसी न किसी तरह गोल्ड का इस्तेमाल होता ही है। जल्द ही साल का सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली आने वाला है और इसकी तैयारियां भी जोरों-शोरों से शुरू हो चुकी हैं। बहुत से लोग शुभ के तौर पर या फिर इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिवाली पर गोल्ड से बनी ज्वेलरी की खरीदारी भी करते हैं। क्या आप भी इस दिवाली गोल्ड खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं? अगर हां तो यह खबर आपके लिए ही है और हम आज आपको ज्वेलरी के अलावा गोल्ड में इन्वेस्टमेंट के अन्य जरूरी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गोल्ड ETF

यह एक तरह कि म्यूचुअल फंड स्कीम है जिसके माध्यम से आप 99.5% शुद्धता वाले गोल्ड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस एक तरीके की बदौलत आप गोल्ड में स्टॉक की तरह इन्वेस्ट कर सकते हैं। आप कभी भी गोल्ड की एक यूनिट खरीद और बेच सकते हैं। इसका एक फायदा ये भी है कि आपको एक तोला गोल्ड खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती और आप अपने हिसाब से गोल्ड खरीद सकते हैं। गोल्ड ETF की एक यूनिट का मतलब एक ग्राम गोल्ड होता है।

गोल्ड सेविंग्स प्लान

आजकल कई ज्वेलर्स इस तरह के सेविंग्स प्लान ऑफर कर रहे हैं। इस प्लान के अनुसार आपको हर महीने ज्वेलर के पास एक तय अमाउंट जमा करवाना होता है। इसके बाद आपको बोनस मिलता है और बोनस को जमा की गई रकम के साथ जोड़कर आप ज्वेलर से गोल्ड की ज्वेलरी खरीद सकते हैं।

सोने के सिक्के

अगर आप ज्वेलरी में इन्वेस्ट नहीं कर पा रहे हैं तो आप गोल्ड के सिक्कों में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। यह सिक्के ई-कॉमर्स वेबसाइट के साथ-साथ ज्वेलर्स की दुकान पर भी उपलब्ध होते हैं। मार्केट में 0.5 ग्राम से लेकर 5 तोला यानी 50 ग्राम तक के गोल्ड के सिक्के मौजूद हैं और आप अपनी इच्छा के अनुसार इनमें इन्वेस्ट कर सकते हैं।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड

भारत सरकार द्वारा सॉवरेन गोल्ड बांड्स जारी किये जाते हैं और इनमें इन्वेस्ट करके भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इन्वेस्ट की गई रकम पर आपको एक निश्चित ब्याज भी मिलता है। इन्वेस्टमेंट का ये तरीका है तो बहुत ही कमाल का लेकिन ये आसानी से उपलब्ध नहीं होते हैं। आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इन्वेस्ट करने के लिए सही मौके का इंतजार करना होगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article