How to Open Petrol Pump, Petrol Pump Kaise Kholen : पेट्रोल पंप व्यवसाय दुनिया के सबसे लाभदायक बिजनेस में से एक माना जाता है। भारत जैसे देश में, जहां परिवहन और लॉजिस्टिक्स तेजी से बढ़ रहे हैं, वहां इसकी डिमांड और भी अधिक है। अगर आप भी पेट्रोल पंप खोलने का सपना देख रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए फायदेमंद होगा। यहां आपको लाइसेंस प्रक्रिया से लेकर जमीन, निवेश और जरूरी अनुमतियों तक की पूरी जानकारी मिलेगी।
पेट्रोल पंप खोलने के लिए पात्रता और शर्तें
- आयु सीमा: 21 से 55 वर्ष
- नागरिकता: भारतीय नागरिक या NRI (भारत में 182 दिन से अधिक रहना अनिवार्य)
शैक्षणिक योग्यता:-
- सामान्य वर्ग: 12वीं पास
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC): 10वीं पास
- शहरी क्षेत्रों में डीलरशिप के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी
भूमि:-
- स्वयं की या लीज पर ली गई जमीन होनी चाहिए।
- स्थान: ब्लैकलिस्टेड क्षेत्र नहीं होना चाहिए।
कितना निवेश चाहिए?
- ग्रामीण क्षेत्र: ₹15 लाख से ₹20 लाख
- शहरी क्षेत्र: ₹30 लाख से ₹35 लाख (अगर जमीन खुद की हो)
- निवेश के लिए बैंक डिपॉजिट, बॉन्ड, फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड, NSC, डाक योजनाएं और सेविंग अकाउंट का उपयोग किया जा सकता है।
जमीन की आवश्यकताएं
साइज: 800 से 1200 वर्ग मीटर
लोकेशन:-
- रेगुलर आउटलेट: नेशनल/स्टेट हाईवे, शहरी क्षेत्र
- ग्रामीण आउटलेट: ग्रामीण क्षेत्र, मुख्य मार्गों से जुड़ा
फीस और चार्जेस
- एप्लीकेशन फीस: ₹1000 (SC/ST/OBC के लिए 50% छूट)
- रिटेल आउटलेट के लिए 100 रुपये
लाइसेंस फीस:-
- B/DC श्रेणी: ₹18/किलोलीटर
- A/CC श्रेणी: ₹48/किलोलीटर
फिक्स्ड फीस:-
- ग्रामीण: ₹5 लाख से ₹10 लाख
- शहरी: ₹15 लाख से ₹30 लाख
जरूरी सर्टिफिकेट्स और परमिशन
- भूमि स्वामित्व प्रमाण
- NOC (लाइसेंसिंग प्राधिकरण से)
- MCD और फायर विभाग से अनुमतियां
- अन्य स्थानीय स्वीकृतियां
पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस कहां से मिलेगा?
पैसा बाजार डॉट कॉम के मुताबिक पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए किसी ऑयल मार्केटिंग कंपनी (OMC) से डीलरशिप लेनी होती है। प्रमुख कंपनियों में शामिल हैं:-
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC)
- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL)
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)
- रिलायंस पेट्रोलियम
- एस्सार ऑयल
- इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL)
- शेल इंडिया, ONGC आदि।
पेट्रोल पंप के लिए कैसे करें आवेदन?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) अखबारों या वेबसाइट पर डीलरशिप के लिए विज्ञापन देती हैं। इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर एक स्थान के लिए कई आवेदन आते हैं, तो चयन लॉटरी या बिडिंग के जरिये होता है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिएहै, अगर आपको पेट्रोल पंप शु्रू करना है तो इसके एक्सपर्ट से संपर्क करें।)
