यूटिलिटी

अच्छे क्रेडिट स्कोर के बाद भी नहीं मिल रहा लोन? ये हो सकती है वजह, ऐसे सुलझाएं समस्या!

कई बार हम अपना पर्सनल लोन चुका लेने के बाद जब लोन लेने के लिए निकलते हैं तो हमें ऑफर नहीं मिलते या फिर हमारी लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है. क्या आपको पता है ऐसा क्यों होता है और इसे सुलझाते कैसे हैं?

Image

पर्सनल लोन चुका लेने के बाद जब लोन लेने के लिए निकलते हैं तो हमें ऑफर नहीं मिलते

कभी-कभी जीवन में अचानक ही ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं जिनकी वजह से हमें वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ता है और हार मानकर हम लोन की तरफ ही बढ़ते हैं। अपना पिछ्ला लोन चुका लेने के बाद जब अगली बार हम लोन लेने के लिए निकलते हैं तो भी ऐसा होता है कि कई बार हमें लोन नहीं मिलता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा किस वजह से होता है और इस परेशानी का समाधान क्या है?

लोन से मुक्ति नहीं है आसान

हमें लगता है कि एक बार हमने अपना लोन चुका दिया तो हम मुक्त हो जाते हैं, लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं हैं। लोन चुका देने भर से आपको लोन से मुक्ति नहीं मिल जाती यह बहुत जरूरी होता है कि आपको लोन देने वाली कंपनी आपकी सभी पेमेंट्स को स्वीकार करे अपने रिकॉर्ड्स को पूरी तरह से अपडेटेड रखे।

किस तरह करें चेक?

कई बार आपके पूरी पेमेंट करने के बाद भी आपको लोन देने वाला बैंक या कंपनी उसे अपने रिकार्ड्स में अपडेट नहीं करता और इस वजह से आपके क्रेडिट स्कोर पर प्रभाव पड़ता है। इसीलिए आपको अन्य किसी बैंक या कंपनी से लोन भी नहीं मिलता। आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट में यह देख सकते हैं कि आपके पिछले लोन को पूरी तरह से रिकॉर्ड में अपडेट कर दिया गया है या नहीं?

क्या है समाधान?

अगर कंपनी या फिर बैंक द्वारा आपकी पेमेंट को रिकॉर्ड में अपडेट नहीं किया गया है तो आप सबसे पहले अपनी पेमेंट्स से संबंधित सभी कागजातों को इकट्ठा करें और कंपनी के साथ बातचीत के जरिये आगे बढ़ें। आप मेल में सभी जरूरी कागजात टैग करके कंपनी कि मेल आईडी पर भी भेज सकते हैं। आमतौर पर कंपनियां और बैंक आपकी पेमेंट्स को चेक करके आपके रिकार्ड्स को अपडेट कर देते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article