Download Digital Life Certificate: अगर आप पेंशनर्स हैं और अभी तक आपने अपना जीवन प्रमाण पत्र बैंक में जमा नहीं किया है, तो इस काम को जल्द पूरा कर लीजिए। देश के हर एक पेंशनर्स को साल में एक बार अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है। 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र वाले पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अवधि 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक है। रिपोर्ट के अनुसार, पेंशनभोगियों के पास व्यक्तिगत रूप से अपने बैंक में जाने, डोरस्टेप सेवाओं का उपयोग करने या अपना जीवन प्रमाण पत्र आसानी से ऑनलाइन जमा करने की सुविधा है।
डिजिटल कॉपी कर सकते हैं डाउनलोड
पेंशनर्स से आसानी से अपने जीवन प्रमाण पत्र की डिजिटल कॉपी पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। जीवन प्रमाण वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, पेंशनभोगियों को
ऐसे डाउनलोड करें जीवन प्रमाण पत्र
- डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए आप jeevanpramaan.gov.in पर जाएं।
- पीडीएफ फॉर्मेट में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तक पहुंचने के लिए वेबसाइट पर लॉग इन करें।
- वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) जनरेट करने के लिए अपना प्रमाण आईडी दर्ज करें।
- सिस्टम में लॉग इन करने के लिए ओटीपी का उपयोग करें।
- एक बार लॉग इन करने के बाद, आप अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा
देशभर में 12 सरकारी बैंक ऐसे हैं, जो 100 प्रमुख शहरों में डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा देते हैं। इसके जरिए पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र भी आसानी से जमा करा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल ऐप, वेबसाइट या फिर टॉल फ्री नंबर के जरिए बुकिंग हो सकती है। बैंक का एजेंट आपके घर पर आकर डॉक्यूमेंट लेकर जाता है।
