Paytm यूजर्स के लिए अच्छी खबर,अब वॉलेट से किसी भी UPI QR और ऑनलाइन मर्चेंट्स को कर सकेंगे पेमेंट

Paytm का इस्तेमाल करने वाले फुल केवाईसी वॉलेट कस्टमर्स अब सभी यूपीआई क्यूआर कोड और ऑनलाइन मर्चेंट को पेमेंट कर सकते हैं, जहां यूपीआई पेमेंट स्वीकार किए जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेटीएम यूजर्स के लिए अच्छी खबर
  • सभी UPI QR कोड पर कर सकेंगे पेमेंट
  • फुल केवाईसी ग्राहकों को मिलेगी सुविधा

Paytm Wallet: 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स के साथ केवाईसी वॉलेट (प्रीपेड इंस्ट्रमेंट्स) का सबसे बड़ा जारीकर्ता, पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) ने ऐलान किया है कि इसके फुल केवाईसी वॉलेट कस्टमर्स सभी यूपीआई क्यूआर कोड और ऑनलाइन मर्चेंट पर पेमेंट कर सकते हैं जहां यूपीआई पेमेंट स्वीकार किए जाते हैं। बताते चलें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI ने 24 मार्च, 2023 को वॉलेट इंटरऑपरेबिलिटी दिशानिर्देशों की घोषणा की थी।

paytm wallet (Credit: IANS)

अब सभी क्यूआर कोड पर पेमेंट कर सकेंगे पेटीएम यूजर्स

भारत के पेमेंट इकोसिस्टम के लिए बड़ा कदम

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान में कहा, मोबाइल भुगतान और क्यूआर बेस्ड पेमेंट के अग्रणी के रूप में ये कदम भारत के पेमेंट इकोसिस्टम के लिए अविश्वसनीय विकास के अवसर प्रस्तुत करता है। आरबीआई के हर पेमेंट डिजिटल बनाने के मिशन के अनुरूप, हम यूपीआई मर्चेट भुगतान के लिए सबसे बड़े अधिग्रहणकर्ता हैं।

End of Feed