यूटिलिटी

Passport Seva: 5 दिन तक बंद रहेंगी पासपोर्ट संबंधित सेवाएं, क्या है पूरा मामला

पासपोर्ट एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। पासपोर्ट आपके लिए दुनिया के अन्य देशों की यात्रा के दरवाजे तो खोल ही देता है साथ ही विदेश की यात्रा के दौरान भारतीय नागरिक के रूप में आपकी पहचान भी यही सुनिश्चित करता है। अगर आप हाल-फिलहाल में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने या फिर पासपोर्ट में किसी प्रकार का बदलाव करवाने के बारे में सोच रहे थे तो अब आपको 5 दिन इंतजार करना होगा।

Image

5 दिन तक बंद रहेंगी पासपोर्ट संबंधित सेवाएं, क्या है पूरा मामला

Photo : iStock

अगर आप हाल-फिलहाल में पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन करने के बारे में या फिर पासपोर्ट में किसी प्रकार का बदलाव करवाने के लिए इतंजार कर रहे थे तो आपको अब 5 दिनों का इंतजार करना होगा। दरअसल हाल ही में पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर एक मेसेज नजर आ रहा है जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया है कि पासपोर्ट सेवाएं देश भर में 29 अगस्त 2024 से 2 सितंबर 2024 तक बंद रहेंगी।

क्यों बंद रहेंगी सेवाएं?

पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाए जा रहे मेसेज के अनुसार तकनीकी मेंटेनेंस की वजह से 5 दिनों तक देश भर में सेवाएं बंद रहेंगी। आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार 29 सितंबर 2024 को रात 8 बजे से लेकर 2 सितंबर 2024 की सुबह 6 बजे तक पासपोर्ट सेवा वेबसाइट काम नहीं करेगी। इस बारे में जानकारी देने के लिए पासपोर्ट सेवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट भी साझा किया था।

अगर पहले से ली है अपॉइंटमेंट

आपको बता दें कि अपने ट्वीट और आधिकारिक वेबसाइट पर भी पासपोर्ट सेवा ने सूचित किया है कि पासपोर्ट से संबंधित सभी सेवाएं सभी नागरिकों, MEA/RPO/BOI/ISP/DOP और पुलिस अधिकारियों के लिए भी बंद रहेंगी। ऐसे लोग जिनके पास पहले से ही 30 अगस्त 2024 की अपॉइंटमेंट है, उनकी अपॉइंटमेंट को रि-शेड्यूल किया जाएगा। 5 दिनों तक डिपार्टमेंट में किसी भी प्रकार का कोई भी काम नहीं होगा और इसका असर विदेश मंत्रालय और सभी पासपोर्ट सेवा केन्द्रों पर भी देखने को मिलेगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article