ऑनलाइन खरीदारी,खाना ऑर्डर या हो ट्रेन की बुकिंग, बॉबल AI का ‘सुपर कीबोर्ड’करेगा ये सभी काम

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2023, 04:57 PM IST

Bobble AI super keyboard : बॉबल एआई की ये पहल ‘ई-कॉमर्स’ के नए दौर की आहट है जिसे ‘कन्वर्सेशनल कॉमर्स’कहा जाता है। इसके तहत एआई से लैस ‘सुपर कीबोर्ड’ मोबाइल उपभोक्ताओं को उनकी ऑनलाइन गतिविधियों और अपने सगे-संबंधियों या दोस्तों से होने वाली बातचीत के लिहाज से खुद ब खुद कीबोर्ड एप्लिकेशन के भीतर ही वो तमाम सुविधायें और प्रॉडक्ट सुझाएगा।

Bobble AI super keyboard : गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी नामी कंपनियों के एकाधिकार को चुनौती देने वाले देश के अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप बॉबल एआई ने एक ऐसा ‘सुपर कीबोर्ड’ लांच किया है जिसके जरिए आप अपने घरवालों, दोस्तों, सगे-संबंधियों से ऑनलाइन चैटिंग करते हुए भी अपने की-बोर्ड से ही ऑनलाइन खरीदारी के साथ-साथ खाना ऑर्डर करने, ट्रेन टिकट बुक करने, किसी के जन्मदिन या वर्षगांठ पर उन्हें केक या फूल भिजवाने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, वो भी सबसे किफायती दर पर।

bubble

बॉबल एआई।

ब्रांडेंड कंपनियों के सामान उपलब्ध होंगे

बॉबल एआई की ये पहल ‘ई-कॉमर्स’ के नए दौर की आहट है जिसे ‘कन्वर्सेशनल कॉमर्स’कहा जाता है। इसके तहत एआई से लैस ‘सुपर कीबोर्ड’ मोबाइल उपभोक्ताओं को उनकी ऑनलाइन गतिविधियों और अपने सगे-संबंधियों या दोस्तों से होने वाली बातचीत के लिहाज से खुद ब खुद कीबोर्ड एप्लिकेशन के भीतर ही वो तमाम सुविधायें और प्रॉडक्ट सुझाएगा जिसमें उनकी सही मायने में रुचि होती है। बॉबल एआई के इस सुपर कीबोर्ड में 100 से ज्यादा जाने-माने ब्रांड के सामानों की ऑनलाइन खरीदारी मुमकिन होगी जिसमें लॉरिएल, मेबेलिन, स्लर्प, बॉल्ट ऑडियो और द मैन कंपनी जैसी कंपनियां शामिल हैं।

End of Feed